भारत के समर्थन में आस्ट्रेलियाई मीडिया
सिडनी, 7 जनवरीः खराब अंपायरिंग और हरभजन सिंह पर प्रतिबंध से ठगी गयी भारतीय क्रिकेट टीम को आशा के विपरीत आस्ट्रेलियाई मीडिया का पूरा समर्थन मिल रहा है और उसने अपने ही खिलाड़ियों के व्यवहार की आलोचना करते हुए कहा कि सिडनी टेस्ट में अंपायरिंग के घटिया स्तर से सबका जायका खराब हो गया.आस्ट्रेलियाई मीडिया ने उम्मीद के विपरीत भारतीय क्रिकेट टीम के समर्थन में यह कहते हुए एकजुटता का प्रदर्शन किया है कि खराब अम्पायरिंग से प्रतिशोध की भावना की झलक मिलती है यह सिडनी टेस्ट कम से कम ड्रॉ पर तो समाप्त होना ही चाहिये था.
आमतौर पर अपने देश की क्रिकेट टीम को भगवान मान कर चलने वाले आस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय अखबारों का इस बार सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने भी अपनी ही टीम के व्यवहार की आलोचना करते हुए कहा स्टीव बकनर और मार्क बेनसन को खराब अंपायरिंग के लिये जवाबदेह ठहराया जाना चाहिये.
अनुभवी क्रिकेट पत्रकार माइक कोवार्ड ने लिखा कि यह बड़े अफसोस की बात है अजेय मानी जाने वाली आस्ट्रेलियाई टीम ने जिस शर्मनाक तरीके से यह टेस्ट जीता उससे सबके दिलों में कड़वाहट पैदा हो गयी है.इस क्रिकेट लेखक का मानना है कि क्रिकेट का स्तर लाजवाब था लेकिन खिलाड़ियों के व्यवहार ने प्रश्नचिन्ह लगा दिये जो सबको अस्वीकार्य है और अंपायरिंग का स्तर घटिया था.
पोंटिंग बने थर्ड अंपायर
आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग भारत के खिलाफ सिडनी में दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में बल्लेबाजी में बेशक सफल न रह पाए हों लेकिन उन्होंने इस मैच में थर्ड अंपायर की भूमिका बखूबी निभा दी.
यह सुनकर कुछ आश्चर्यजनक लगता है कि पोंटिंग थर्ड अंपायर के रूप में लेकिन यह सही है कि पोंटिंग मैच के पांचवें दिन इस भूमिका में नजर आ गए. मामला था पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली के आउट होने का. तेज गेंदबाज ब्रेट ली की गेंद पर गांगुली का कैच दूसरी स्लिप में माइकल क्लार्क ने लपका लेकिन यह स्पष्ट नहीं था कि उन्होंने सफाई से कैच लपका है या गेंद को जमीन पर टप्पा पड़ने के साथ ही उठाया है. गांगुली उस समय बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे थे और अपना अर्द्धशतक पूरा कर चुके थे.
क्लार्क के हाथ में गेंद पहुंचते ही सभी आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने जोरदार अपील की. अंपायर मार्क बेनसन कुछ सुनिश्चित नहीं थे कि यह कैच सफाई से लिया गया है या नहीं. ऐसे मौके पर उन्हें या तो स्क्वेयर लेग पर खड़े दूसरे अंपायर स्टीव बकनर से मदद लेनी चाहिए थी या फिर थर्ड अंपायर की मदद के लिए इशारा करना चाहिए था, लेकिन बेनसन ने इन दोनों विकल्पों को छोड़ते हुए आस्ट्रेलियाई कप्तान से कैच के बारे में संकेत से पूछा जिसपर पोंटिंग ने अंपायर के लहजे में एक अंगुली उठाकर इशारा किया कि गांगुली आउट हो चुके हैं. जिसके बाद बेनसन ने भी अपनी अंगुली उठा दी. गांगुली इस फैसले से हतप्रभ रह गए और कुछ देर क्रीज पर भी खडे़ रहे. यह आश्चर्यजनक था कि मैदानी अंपायर ने संदिग्ध फैसले के लिए थर्ड अंपायर की मदद लेने के बजाए विपक्षी कप्तान से ही मदद मांग डाली. गांगुली का विकेट गिरना था कि भारतीय पारी लड़खड़ा गई और भारत यह टेस्ट 122 रन से हारकर श्रृंखला में 0-2 से पिछड़ गया.
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:18 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications