
बुमराह पर पहले ही थी पार्थिव की नजर-
भारत के विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने एक साक्षात्कार में खुलासा किया कि उन्होंने नीलामी में सीमर को खरीदने के संबंध में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली से बात की थी। फैन कोड के नवीनतम एपिसोड पर बोलते हुए, पार्थिव ने भारत के तेज गेंदबाज पर बात की। दरअसल उनसे यह सवाल किया गया था।
23 साल पहले सईद अनवर के 194 रनों ने ढक दिया था द्रविड़ का पहला ODI शतक

विराट से कहा- बुमराह को RCB में लेना चाहिए
बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, "मुझे विदर्भ के खिलाफ उनका पहला मैच याद है। मुझे पता है कि मैंने जॉन राइट से बात की है, मैंने राहुल सांघवी से भी बात की है, मैंने उनके मुंबई इंडियंस के लिए चुने जाने से पहले विराट से बात की थी। मैं आरसीबी में था और मैंने विराट से कहा कि यह लड़का है, हमें उसे चुनना चाहिए।

मुंबई इंडियंस ने मार ली बाजी-
"लेकिन जाहिर है, मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को पछाड़ दिया और वह एमआई के पास गया। मैंने जॉन राइट से बात की थी कि यह आदमी कुछ खास हो सकता है।
ODI में सचिन और कोहली में कौन है बेहतर, गौतम गंभीर ने दोनों में चुना बेस्ट बल्लेबाज
बुमराह मौजूदा ICC ODI गेंदबाजी रैंकिंग में 2, और टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में 7वें स्थान पर हैं। उन्होंने 14 टेस्ट खेले हैं जिसमें उन्होंने 20.3 की औसत से 68 विकेट लिए हैं। उन्होंने 64 एकदिवसीय मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 24.4 के औसत से 104 विकेट लिए हैं। बुमराह ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 50 T20I भी खेले हैं, जिसमें उन्होंने 26.6 की औसत से 59 विकेट लिए हैं।


Click it and Unblock the Notifications
