8 दिसंबर को होने वाले टेस्ट में भी पार्थिव होंगे टीम इंडिया के विकेट कीपर
मुंबई। इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में भी पार्थिव पटेल टीम इंडिया के विकेट कीपर की भूमिका निभाएंगे। पार्थिव पटेल को रिद्धिमान साहा की जगह टीम में जगह मिली है।
तीसरे टेस्ट में बेहतरीन बल्लेबाजी की पार्थिव ने
रिद्धिमान साहा बाई जांघ में चोट की वजह से तीसरे टेस्ट मैच में भी नहीं खेल सके थे, जिसके चलते पार्थिव को तीसरे टेस्ट में खेलने का मौका मिला था और उन्होंने इस मौके का भरपूर इस्तेमाल करते हुए पहली पारी में 42 रन जबकि दूसरी पारी में नाबाद 67 रनों की पारी खेली थी।
तो क्या सच में बाबर....हमारे कोहली जैसे हैं...क्या कहना है आपका?
8 दिसंबर को मुंबई में होने वाले चौथे टेस्ट मैच के लिए पार्थिव पटेल टीम के लिए एक बार फिर से अहम साबित हो सकते हैं। उनके पास एक और मौका होगा जब वह टीम मैनेजमेंट को अपनी काबिलियित का परिचय जे सके।
बीसीसीआई ने जारी किया बयान
बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक बयान में लिखा है कि पार्थिव चौथे टेस्ट मैच में भी भारतीय टीम का हिस्सा होंगे, जोकि 8 दिसंबर को मुंबई में खेला जाना है।
आपको बता दें कि रिद्धिमान साहा को विशाखापत्तनम में दूसरे टेस्ट मैच के दौरान दायीं जांघ में दर्द की शिकायत हुई थी जिसके बाद उन्हें आगामी टेस्ट मैच में आराम दिया गया है।
इशांत शर्मा की छुट्टी
बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने इस बात की पुष्टि की है कि साहा अभी भी पूरी तरह से फिट नहीं हैं। वहीं इन सब के बीच तेज गेंदबाज इशांत शर्मा जोकि टीम इंडिया का हिस्सा थे उन्हें बाकी टेस्ट मैचों के लिए आराम दे दिया गया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
