हमेशा कश्मीरी ही क्यों बनते हैं निशाना-राष्ट्रगान विवाद पर बोले परवेज रसूल
नई दिल्ली। कानपुर मैच के पहले हुए राष्ट्रगान के दौरान च्वइंगम चबाने पर आलोचना झेल रहे कश्मीरी खिलाड़ी परवेज रसूल ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी है। रसूल ने एक टीवी इंटरव्यू में दुखी होते हुए कहा कि ऐसे विवाद कश्मीरियों के साथ ही क्यों जोड़े जाते हैं, जो पहले ही तमाम मुश्किलों से जूझते हुए किसी तरह अपना मुकाम बनाते हैं। #Viral Video: गुरमेहर कौर का दिल तोड़ने वाले सहवाग ने कहा-पाकिस्तान में हमें बहुत प्यार मिला
आलोचनाएं केवल कश्मीरियों की ही क्यों होती हैं?
एक खिलाड़ी, जो कि ऐसे प्रांत से आया है, जहां पहले ही तमाम मुश्किलें हैं, ऐसे में उसके खेल पर टिप्पणी करने के बजाय, उसकी हरकतों पर टिप्पणी करना कितना कष्टकारी है। प्लीज एक क्रिकेटर को क्रिकेट खेलने दो, बजाय कि उसे राजनीति में घुसाओ।
मेरा लक्ष्य यही है कि मैं क्रिकेट खेलूं...
मेरा लक्ष्य यही है कि मैं क्रिकेट खेलूं, उस पर ध्यान दूं, बाकी कोई कुछ बोलता है तो उस पर मैं ज्यादा ध्यान नहीं देता लेकिन ऐसा कश्मीरियों के साथ ही क्यों, हमारे आईएएस टॉपर हैं उनके साथ भी हुआ, 'दंगल' में एक लड़की ने काम किया तो उसके साथ भी हुआ, ये गलत है।
मैं खेलूंगा और सिर्फ खेलूंगा
वही जब रसूल से पूछा गया कि आप अगला मौका मिलने पर इन आलोचनाओ का जवाब देंगे तो उस पर रसूल ने कहा कि हर आलोचना का सही जवाब होता है कि परफोर्म करना, मैं वही करूंगा।
राष्ट्रगान के वक्त च्यूइंगम चबाते हुए दिखे थे रसूल
मालूम हो कि गणतंत्र दिवस के दिन कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में पहला इंटरनेशनल टी-20 मैच खेला गया था। इस मैच से कश्मीर के क्रिकेटर परवेज रसूल ने डेब्यू किया था, जबकि अपने इस डेब्यू मैच से ही वह विवादों में आ गए। दरअसल, मैच शुरू होने से पहले जब राष्ट्रगान हो रहा था, तब वह च्यूइंगम चबाते हुए दिखाई दिए थे, जिसके बाद लोगों ने क्रिकेटर परवेज रसूल पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगाया था और काफी आलोचना की थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications