अमित भंडारी पर हमला करने वाले क्रिकेटर पर DDCA ने लगाया आजीवन प्रतिबंध
नई दिल्ली। दिल्ली की सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष अमित भंडारी पर हुए हैरान करने वाले हमले ने पूरी क्रिकेट बिरादरी को स्तब्ध कर दिया था। भंडारी अब खतरे से बाहर हैं और उनको हॉस्पिटल से छुट्टी भी दे दी गई है। भंडारी के हमलावर को दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने आजीवन प्रतिबंधित कर दिया है। बता दें कि भंडारी पर हमला करने वाले क्रिकेटर का नाम अनुज डेढ़ा है। डीडीसीए ने डेढ़ा के साथ उसके भाई पर भी लाइफ बैन लगा दिया है।
गौरतलब है कि भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और दिल्ली के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर ने डेढ़ा को आजीवन प्रतिबंधित करने की मांग की थी। जब डीडीसीए ने यह फैसला लिया तब चयनकर्ताओं के अलावा गौतम गंभीर में बैठक में मौजूद थे। इसके साथ ही इस बैठक में भंडारी पर हुए हमले को एक सबक की तरह से लिया गया है। अब ऐसे मामले में चयनकर्ताओं की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला भी लिया गया है। इसके लिए डीडीसीए के अध्यक्ष रजत शर्मा ने भरोसा दिया है कि ट्रायल के समय चयनकर्ताओं की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी।
शर्मा ने कहा कि हमारे लिए चयनकर्ताओं के लिए सुरक्षा काफी अहम है। अब जहां भी ट्रायल होगा वहां की लोकल पुलिस को हम सूचित करेंगे। हम आश्वासन देते हैं कि अब से खिलाडि़यों और चयनकर्ताओं को हर संभव सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। डेढ़ा और 15 अन्य लोगों ने भंडारी पर हॉकी स्टिक क्रिकेट बल्लों और लोहे की रॉड से हमला किया। इस कारण भंडारी को कुछ गंभीर चोटें आई जिसके चलते उनको तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा था। उन्हें अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई थी। यह घटना जब घटी थी तब सैयद मुश्ताक अली ट्राफी की तैयारी कर रही दिल्ली की सीनियर टीम का अभ्यास मैच भंडारी देख रहे थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
