पैट कमिंस ने अपनी मंगेतर संग खरीदा सपनों का घर, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

नई दिल्लीः आईपीएल ने कई क्रिकेटरों को मालदार किया है उनमें एक प्रमुख नाम पैट कमिंस का है जिनको पिछले सीजन में केकेआर ने साढ़े पंद्रह करोड़ रुपए में खरीदकर चौंका दिया था। इस साल के लिए भी कमिंस को उसी कीमत पर रिटेन किया हुआ है। कमिंस जल्दी ही नए सीजन के लिए केकेआर के कैम्प से जुड़ने भी वाले हैं। इसी बीच कमिसं और उनकी मंगेतर बेकी बॉस्टन ने सिडनी में एक खूबसूरत घर लिया है जिसकी कीमत साढ़े 9 मिलियन डॉलर है।

करीबी सूत्रों से पता चला है कि इस जोड़ी ने घर को फिर से चमकदार बनाने में पैसा पानी की तरह से बहाया है और यह घर सिडनी में समुद्र के किनारे की तरफ है जो कि न्यू साउथ वेल्स में हैं।

कमिंस और उनकी मंगेतर ने मिलकर खरीदा घर-

कमिंस और उनकी मंगेतर ने मिलकर खरीदा घर-

ऑस्ट्रेलिया के 27 साल के उप कप्तान पैट कमिंस पहले से ही दो प्रॉपर्टी सिडनी में खरीद चुके हैं लेकिन यह ऐसी प्रॉपर्टी है जो उनकी मंगेतर और कमिंस दोनों के नाम पर है। बताया जा रहा है कि पैट कमिंस अपनी मंगेतर से जल्दी ही शादी करने वाले हैं। उनकी होने वाली पत्नी इंटीरियर डिजाइनर है।

यह घर काफी शानदार बताया जा रहा है जिसका क्षेत्रफल 670 स्क्वायर मीटर है। यह घर पैटक मिंस और उनकी होने वाली पत्नी के लिए भी काफी बड़ा है और आगे जाकर जब यह जोड़ी अपने परिवार को बढ़ाने का फैसला करेगी तो भी ये काफी पर्याप्त जगह रखता है।

IPL 2021: गावस्कर ने कहा- ये टीम मुश्किल से हारेगी, इसके खिलाड़ियों ने पा ली है फॉर्म

पैट कमिंस के सपनों का घर-

पैट कमिंस के सपनों का घर-

डेली-मेल यूके ने की इस बात की जानकारी दी है कि घर से आपको पेसिफिक ओसियन का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। इसमें पांच बड़े बेडरूम और एक टॉप फ्लोर है जिसको फिर से बनाया गया और बच्चों के लिए दो बेडरूम का सेटअप भी तैयार है। इसके अलावा घर के अंदर मनोरंजन के लिए भी जगह है। साथ ही यहां पर एक आइसलैंड बीच की तरह की जगह भी बनाई हुई है और यहां का किचन काफी स्टाइलिश है। घर में जो पुल बना है वह भी काफी बड़ा है और आधुनिक किस्म का है।

यह सिडनी में कमिंस की तीसरी प्रोप्रटी है-

यह सिडनी में कमिंस की तीसरी प्रोप्रटी है-

पैट कमिंस दुनिया के नंबर एक गेंदबाज हैं और उन्होंने घुटने पर बैठकर अपनी प्रेमिका को प्रपोज किया था। लंबे समय से साथ रह रही है लेकिन इन्होंने ऑस्ट्रेलिया में कोविड-19 की लहर के शुरुआती दौर के बाद ही खुद को आइसोलेट कर लिया था। उसके बाद से चीजें कंट्रोल में रही हैं। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज न्यू साउथ वेल्स टीम के कप्तान भी हैं। और इस तरह की भी कई रिपोर्ट आ रही हैं पेट कमिंस को ऑस्ट्रेलिया का भविष्य का कप्तान भी चुना जा सकता है।

यह तीसरी प्रॉपर्टी होगी जो पैटक मिंस खरीदी है। इससे पहले उन्होंने 2019 में एक कॉटेज में इन्वेस्टमेंट किया था जो कि एक बहुत ही मोटी रकम में खरीदी गई थी। इससे पहले भी वह सिडनी के खाड़ी क्षेत्र में 3 बैडरूम का अपार्टमेंट ले चुके हैं। वह अपार्टमेंट उन्होंने 2013 में खरीदा था। और उसके लिए उन्होंने लगभग 1.3 मिलियन डॉलर खर्च किए थे।

Story first published: Tuesday, March 30, 2021, 14:53 [IST]
Other articles published on Mar 30, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+