For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

एशेज : पैट कमिंस ने बनाया ऐसा रिकाॅर्ड जो आस्ट्रेलिया का कोई भी गेंदबाज नहीं बना सका

नई दिल्ली। आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने 5 टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज के तीसरे मैच में भी इंग्लैंड को नानी याद दिला दी है। आस्ट्रेलिया सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाए हुए हैं। दूसरा मैच ड्रा हुआ था, ऐसे में तीसरे मैच में जीत के चांस कंगारूओं के बनते जा रहे हैं। आस्ट्रेलिया ने मुकाबले के तीसरे दिन इंग्लैंड के सामने 359 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में इंग्लैंड ने 15 रनों पर 2 विकेट भी गंवा दिए हैं। लेकिन आस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी करने के लिए तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। 26 वर्षीय इस गेंदबाज ने इंग्लैंड की पहली पारी में 3 विकेट निकाले। इसी के साथ उन्होंने एक ऐसा रिकाॅर्ड दर्ज कर लिया है जो कोई भी आस्ट्रेलियाई गेंदबाज अपने नाम नहीं कर सका।

दरअसल, कमिंस आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में सबसे ज्यादा अंक हासिल करने वाले कंगारू गेंदबाज बन गए हैं। कमिंस ने गेंदबाजी रैंकिंग में 914 अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया हुआ है। वह रैंकिंग में इतने ज्यादा अंक जुटाने वाले दुनिया के पांचवें गेंदबाज बन गए हैं। उनसे आगे अभी 920 अंकों के साथ श्रीलंका के पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन हैं, जबकि इस मामले में पहले स्थान पर इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाज सिडनी बार्न्स हैं जिन्होंने 1914 में गेंदबाजी रैंकिंग में 932 अंक जुटाए थे।

आईसीसी द्वारा गेंदबाजी रैंकिंग में ज्यादा अंक जुटाने वाले 5 गेंदबाज-
इंग्लैंड के सिडनी बार्न्स- 1914 में 932 अंक
इंग्लैंड के जाॅर्ज लोहमन- 1896 में 931 अंक
पाकिस्तान के इमरान खान- 1983 में 922 अंक
श्रीलंका के मुथैय्या मुरलीधरन- 2007 में 920 अंक
आस्ट्रेलिया के पैट कमिंस- 2019 में 914 अंक

बता दें कि लीड्स टेस्ट के दौरान इंगलैंड को पहली पारी में 67 रन पर सिमेटने में पैट कमिंस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कमिंस ने शुरुआत में ही रोरी बन्र्स को मात्र 9 रन पर पवेलियन लौटा कर ऑस्ट्रेलिया के लिए राह आसान कर दी। अंत में उन्होंने क्रिस वोक्स और जोफ्रा आर्चर का विकेट निकाला। कमिंस ने इस मैच में 9 ओवर में 4 मेडन फेंकते हुए 23 रन देकर तीन विकेट चटकाए। कमिंस के अलावा हेजलवुड ने 5 तो जेम्स पैटिनसन ने दो विकेट लिए।

Story first published: Saturday, August 24, 2019, 19:10 [IST]
Other articles published on Aug 24, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+