पैट कमिंस बने ऑस्ट्रेलिया के नए टेस्ट कप्तान, स्टीव स्मिथ को बनाया उप-कप्तान

नई दिल्लीः एक महिला के साथ आपत्तिजनक बातचीत को लेकर उठे विवाद के बाद टिम पेन को ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी छोड़नी पड़ी थी। यह मामला भले ही 2017 का हो लेकिन पेन की चैट अब सार्वजनिक कर दी गई जिसके बाद उन्होंने खुद ही कमान छोड़ने का फैसला कर लिया। अब पैट कमिंस को ऑस्ट्रलियाई टेस्ट टीम का कप्तान घोषित किया गया है। वह 47वें ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान होंगे।

यहां खास बात यह है कि पैट कमिंस 65 साल में ऐसे पहले तेज गेंदबाज होंगे जो ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम की कमान संभालेंगे। रे लिंडवाल ने इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान संभाली थी लेकिन वह केवल एक टेस्ट मैच के लिए थी।

पैट कमिंस दुनिया के बेस्ट फास्ट बॉलर हैं और उन्होंने एक बयान में कहा है कि, मैं इस रोल को संभालते हुए सम्मानित हूं और गर्मियों में एशेज के लिए एक बड़ा मुकाबला होने जा रहा है। मुझे उम्मीद है मैं टिम पेन की तरह वैसी ही लीडरशिप दे सकूंगा जो उन्होंने पिछले कुछ सालों में दी है।

पैट कमिंस स्टीव स्मिथ और बाकी सीनियर खिलाड़ियों के साथ -साथ टीम के युवा टैलैंट का भी रोल होगा।

पैट कमिंस कहते हैं कि यह एक अनअपेक्षित विशेषाधिकार मिल गया है जिसके लिए मैं बहुत शुक्रगुजार हूं और मैं इसके लिए आगे की ओर देख रहा हूं।

टिम पेन ने क्रिकेट से एक ब्रेक भी ले लिया है क्योंकि उनको अपनी मानसिक हालत के लिए छुट्टी चाहिए। उनके मैनेजर ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया की एशेज तैयारियों को झटका लगा है। पेन ने पहले तो कप्तानी छोड़ी थी, फिर क्रिकेट से भी विदाई ले ली।

पेन को शुक्रवार को तस्मानिया के खिलाफ खेलना था। यह एक घरेलू मुकाबला था जो होबार्ट में खेलना था और फिर 8 दिसंबर को पहले एशेज टेस्ट मे भी उनको खेलना था, लेकिन वे बाद में खुद को अनउपलब्ध करा गए।

पेन के मैनेजर जेम्स हेंडरसन ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि इस बात की पुष्टि की जाती है कि टिम पेन ने मानिसक हेल्थ के लिए चलते क्रिकेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक ले लिया है। हम लोग उनके और उनकी पत्नी के अच्छे के लिए बहुत चिंतित है और आगे किसी भी प्रकार का कमेंट नहीं किया जाएगा।

अब देखना होगा टिम पेन कभी ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम में वापसी कर पाते हैं या नहीं।

Story first published: Friday, November 26, 2021, 10:28 [IST]
Other articles published on Nov 26, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+