For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्वारेंटीन से बाहर आने के बाद प्रेगनेंट पत्नी से मिले पैट कमिंस, भावुक करने वाला वीडियो वायरल

नई दिल्ली। कोरोना के चलते आईपीएल को बीच में ही सस्पेंड कर दिया गया था जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस, पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ समेत कई ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मालदीव में थे, यहां क्वारेंटीन की अवधि पूरी करने के बाद खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया पहुंचे लेकिन यहां भी सभी खिलाड़ियों को 14 दिन तक क्वारेंटीन में रहना पड़ा। क्वारेंटीन की अवधि पूरी होने के बाद ये खिलाड़ी लंबे समय के बाद अपने परिवार के सदस्यों से मिले। पैट कमिंस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे वह अपनी गर्भवती पत्नी से इतने लंबे समय तक क्वारेंटीन में रहने के बाद पहली बार मिलते हैं। दोनों ही एक दूसरे को गले लगाकर अपने प्यार का इजहार करते हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ, अधिकारियों समते 36 लोग मालदीव से इसी महीने ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे जहां इन लोगों को अलग-अलग शहरों में क्वारेंटीन किया गया था। ऑस्ट्रेलिया के सदस्यों को भारत से सीधे ऑस्ट्रेलिया आने की अनुमति नहीं थी, यही वजह है कि पहले ये सभी लोग मालदीव गए और इसके बाद ऑस्ट्रेलिया पहुंचे। भारत में कोरोना के चलते ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने भारत से आने वाले लोगों पर पाबंदी लगा दी थी और जो ऑस्ट्रेलियाई नागरिक दूसरे देशों से आ रहे थे उन्हें 14 दिन तक क्वारेंटीन रहना अनिवार्य कर दिया गया था। 15 मई को जब यह पाबंदी हटी तो सभी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पहुंचे और 14 दिन तक उन्हें अनिवार्य क्वारेंटीन में रहना पड़ा।

सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया उसमे देखा जा सकता है कि पैट कमिंस अपनी गर्भवती पत्नी से लंबे समय के बाद मिल रहे हैं। दोनों के मिलने का भावुक कर देने वाला वीडियो ऑस्ट्रेलिया की पत्रकार चोले एमेंडा बैले ने शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों एक दूसरे को गले लगाते हैं। कमिंस अपना मास्क हटाते हैं और अपनी भावनाओं का इजहार करते हैं। बता दें कि पैट कमिंस आईपीएल में केकेआरटीम का हिस्सा थे, लेकिन 4 मई को कोरोना के चलते आईपीएल को सस्पेंड कर दिया गया था जिसके बाद वह वापस भारत से ऑस्ट्रेलिया पहुंचे हैं। इस बीच डेविड वॉर्नर भी अपने परिवार से लंबे समय के बाद मिले। घर पर उनकी पत्नी और बेटियों ने वॉर्नर का जबरदस्त स्वागत किया।

Story first published: Monday, May 31, 2021, 12:56 [IST]
Other articles published on May 31, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+