INDVs AUS : इस शानदार थ्रो से खत्म हो गई पुजारा की पारी, वायरल हुआ VIDEO
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारत के भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने भारत की लाज बचाते हुए शानदार शतकीय पारी खेली। चेतेश्वर पुजारा के अलावा अन्य खिलाड़ियों के बल्ले से रन नहीं निकला। इस दौरान चेतेश्वर पुजारा ने 123 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपने 65वें टेस्ट मैच में 5028 रन बना लिए हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले मैच की पहली पारी में चेतेश्वर पुजारा ने शानदार प्रदर्शन किया। 41 रन पर चार विकेट गंवाने वाली टीम इंडिया को परेशानी से उबारते हुए दिन का खेल खत्म होते तक 9 विकेट पर 250 रन तक पहुंचाया।
Unreal. This is simply stunning from @patcummins30, especially after sending down 19 rapid overs on a blazing hot Adelaide day!#AUSvIND | @Toyota_Aus pic.twitter.com/APvK1GYBRd
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 6, 2018
इस दौरान पुजारा ने जितनी अच्छी बल्लेबाजी की उतनी ही अच्छी फील्डिंग करते हुए पेट कमिंस ने उन्हें रन आउट कर दिया। पारी के 88वें ओवर की पांचवीं गेंद पर पेट कमिंस नेशानदार अंदाज में हवा में गोता लगाते हुए गेंद को रोका फिर उसी पोजीशन में डायरेक्ट स्टंप को निशाना बनाकर पुजारा का शिकार किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
