For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट कोहली के बारे में कुछ कहो तो लोग आपके पीछे पड़ जाते हैं- पैट कमिंस

नई दिल्लीः ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने उस कमेंट को याद किया है जो उन्होंने विराट कोहली के ऊपर किया था और जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनको जमकर निशाना बनाया गया था। यह बात उस समय की है जब भारत की टीम ऑस्ट्रेलिया में 2018-19 के दौरे से पहले आ रही थी।

भारत ने उस समय टेस्ट वनडे इंटरनेशनल और T20 सीरीज डाउन अंडर में खेली थी। कमिंस ने द ग्रेड क्रिकेटर पॉडकास्ट पर बात करते हुए यह बताया है। कमिंस ने उस समय कहा था कि मुझे लगता है विराट कोहली इस बार शतक नहीं बनाने जा रहे हैं और हम उनको आउट कर देंगे। अब कमिंस बताते हैं कि उस कमेंट के ऊपर सोशल मीडिया पर कोहली के फैंस ने काफी लताड़ लगानी शुरू कर दी थी।

कमिंस कहते हैं कि, अगर आप सोशल मीडिया पर हो तो आप चौंकने के लिए तैयार रहिए। आप विराट कोहली के बारे में कुछ कहेंगे तो आपको अगले तो आपको अगले कुछ सालों तक लगातार चैक किया जाएगा। मुझे याद है मैंने कुछ साल पहले कुछ कहा था। कोहली एक महान खिलाड़ी हैं। विराट कोहली ने मेरे कहने के 6 महीने बाद एक शतक लगाया था और उसके बाद सोशल मीडिया पर इतनी सारी बातें होने लगी थी। कमिंस बताते हैं कि भारतीय क्रिकेट भारतीय मीडिया की अच्छी मेमोरी है।

बता दे पैटकमिंस इस समय आईपीएल के ताजा सीजन के लिए भारत में ही मौजूद हैं जहां वे कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे हैं। केकेआर की टीम ने पिछले साल 15.50 करोड़ की भारी-भरकम रकम में कमिंस को खरीदा था। इससे पहले 2014 और 2015 में भी पैटकमिंस केकेआर में खेल चुके हैं।

पैट कमिंस कोलकाता नाइट नाइट राइडर्स के साथ अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहते हैं कि जब उन्होंने टाइटल जीता था। कैसे केकेआर की टीम ने बेंगलुरु में फाइनल मुकाबला जीता था और वह अगले ही दिन कोलकाता गए थे जहां पर ईडन गार्डंस में करीब एक लाख के आसपास लोग मौजूद थे और शाहरुख खान टीम के साथ साथ चल रहे थे। कमिंस बताते हैं कि फैंस चिल्ला रहे थे, रो रहे थे और शाहरुख खान का मेगा स्टारडम देखने लायक था। यहां तक की उस दौरान गलियों में भी हजारों लोग उमड़ आए थे।

Story first published: Friday, April 9, 2021, 19:20 [IST]
Other articles published on Apr 9, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+