For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्या UAE में कराया जाना चाहिए टी-20 विश्वकप, पैट कमिंस ने कही ये बात

नई दिल्ली। जिस तरह से आईपीएल के सुरक्षित बायो बबल में कोरोना संक्रमण पहुंचा और खिलाड़ियों से लेकर, कोच और स्टाफ के सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित हुए उसके बाद आईपीएल को सस्पेंड करना पड़ा। ऐसे में क्या इस साल अक्टूबर-नवंबर में भारत में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप को दूसरे देश में कराया जाएगा इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार विश्वकप का आयोजन यूएई में कराया जा सकता है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस का मानना है कि अभी इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

पैट कमिंस ने कहा कि अभी इस बारे में कुछ कहना बहुत जल्दबाजी होगी। अभी विश्वकप के आयोजन में छह महीने का समय है। फिलहाल भारत में क्रिकेट प्रशासन को भारतीय सरकारी के साथ मिलकर कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में मदद करने को प्राथमिकता देनी चाहिए, यह भारतीय लोगों के हित में होगा। कमिंस ने कहा कि अगर संकट के इस समय में तमाम स्रोत खत्म हो रहे हैं और लोग सुरक्षित नहीं हैं, तो मुझे नहीं लगता है कि ऐसे समय में मैच का आयोजन होना चाहिए।

भारत में कोरोना संकट पर पैट कमिंस ने कहा कि मैं वहां बहुत ही असहाय महसूस कर रहा था, होटल में सबकुछ बहुत आरामदायक था लिहाजा हम बाहर से पूरी तरह से अलग थे। हम खेल रहे थे और हर साल की तरह ट्रेनिंग कर रहे थे। मुझे ऐसा लग रहा था कि मुझे लोगों के लिए कुछ करना चाहिए। पहली चीज जो मैं चाहता था कि क्या आईपीएल का आयोजन सही है। मैंने घर पर लोगों से बात की, कुछ लोग कह रहे थे कि जब बाहर कोरोना के इतने मामले बढ़ रहे हैं तो क्रिकेट का आयोजन सही नहीं लग रहा है।

लेकिन भारत में मुझे लोगों की जो प्रतिक्रिया मिल रही थी वह बिल्कुल अलग थी। वो कह रहे थे कि इतनी बड़ी संख्या में लोग लॉकडाउन में हैं, ऐसे में हर रोज तीन-चार घंटे क्रिकेट मैच देखना उनके लिए सुकून के पल थे। लोगों को घर में रहने में इससे मदद मिल रही थी। हर कोई यह कह रहा था कि आईपीएल का आयोजन सही है। लिहाजा मुझे लगा कि आईपीएल का आयोजन ठीक है।

पैट कमिंस ने भारत में आईपीएल के दौरान कोरोना संकट से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए 50000 डॉलर की मदद की थी। इस बारे में जब उनसे पूछा गया कि आखिर उन्हें कब लगा कि उन्हें कुछ करना चाहिए। कमिंस ने कहा कि मैं समझ नहीं पा रहा था कि मैं क्या कर सकताहूं। बतौर खिलाड़ी भारत मेरे लिए इतने समय से काफी अच्छा रहा था। यहां के लोग जबरदस्त हैं। मैं लोगों की मदद करना चाहता था और उन्होंने जो प्यार दिया उसके बदले मैं उन्हें वापस कुछ प्यार देना चाहता था।

बता दें कि पैट कमिंस पहले खिलाड़ी थे जिन्होंने कोरोना संकट से जूझ रहे भारत के लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया था। आईपीएल को लेकर कमिंस ने कहा कि पिछले साल यूएई में आईपीएल जबरदस्त था। वहां काफी अच्छे से कराया गया था, लेकिन लाखो लोग कह रहे थे कि आईपीएल को भारत में खेला जाना चाहिए था। लिहाजा आपको दोनों ही पक्ष देखने चाहिए। भारत ने जो सबसे बेहतर हो सकता था उसे करने की कोशिश की थी।

Story first published: Friday, May 7, 2021, 9:17 [IST]
Other articles published on May 7, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+