सिडनी : भारतीय क्रिकेक टीम के कप्तान विराट कोहली और आस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ ऐसे दो बल्लेबाज हैं, जिन्हें दुनिया का सबसे मजबूत बल्लेबाज माना जाता है। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस को लगता है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम सबसे मुश्किल बल्लेबाज हैं, जो इस समय वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज हैं। कमिंस ने यह बात अपने यू-ट्यूब चैनल पर कही।
उन्होंने बाबर का कई बार सामना किया है। ऐसे में कमिंस का कहना है कि उन्हें बाबर का सामना करना सबसे मुश्किल लगता है। इसके अलवा उन्होंने कुछ बल्लेबाजों का नाम लिया, जिन्हें गेंदबाजी करने में मजा आया। कमिंस की सूची में जो रूट, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स और केन विलियमसन जैसे नाम शामिल हैं। ऐसे खिलाड़ी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी होते हैं क्योंकि उनमें कोई कमजोरी नहीं होती।
कमिंस ने कहा, "ये दुनिया में सर्वश्रेष्ठ हैं और स्पष्ट हैं क्योंकि उनमें कोई कमजोरी नहीं है। प्रत्येक टीम में कुछ बल्लेबाज होते हैं जिन्हें गेंदबाजी करना सबसे कठिन होता है, लेकिन आप उन चुनौतियों का सामना करना चाहते हैं क्योंकि यह सबसे फायदेमंद है। बाबर हैं जिन्हें गेंदबाजी करना मुझे सबसे मुश्किल लगा है।" उन्होंने यह भी कहा कि भारत, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों के लिए भी गेंदबाजी करना मुश्किल है। बता दें कि हाल ही में बाबर ने कोहली को पछाड़ते हुए आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया था।
2011 में अंतरराष्ट्रीय सर्किट में अपनी शुरुआत के बाद से, कमिंस ने 34 टेस्ट मैचों में 2.74 की प्रभावशाली इकॉनमी रेट और 21.6 की औसत से 164 विकेट लिए हैं। सिडनी में जन्मे इस खिलाड़ी के नाम वनडे में 69 मैचों में 111 और टी20 में 30 मैचों में 37 विकेट है।