For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बॉक्सिंग डे टेस्ट: पैट कमिंस को किसने बताया टीम इंडिया के लिए 'सिरदर्द' और सहवाग ने किसे दी सलाह

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंग टेस्ट के चौथे दिन भारत की निश्चित जीत के बीच में पैट कमिंस चट्टान की तरह से सामने आ गए। कमिंस के गजब के प्रयास की बदौलत भारत को जीत के लिए अब 5वें दिन का इंतजार करना होगा। भारत को मैच में जीत हासिल करने के लिए केवल दो विकेट ही चाहिए। चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक पैट कमिंस 61 रन बनाकर खेल रहे थे।

'भारत के लिए सिरदर्द बने कमिंस'

कमिंस ने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ नाजुक मौकों पर साझेदारियां करके भारत के गेंदबाजों को खूब छकाया। उन्होंने मिशेल स्टॉर्क के साथ 39 रन और नाथन लियोन के साथ अब तक 42 रनों की साझेदारी कर चुके हैं। क्रिकेट बिरादरी में इस पारी की खूब चर्चा हो रही है। सभी लोग इस पारी की जमकर तारीफ हो रही है। वहीं, भारतीय फैंस को इस पारी ने खूब सताया है। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने कमिंस को भारतीय गेंदबाजों के लिए सिर का दर्द बताते हुए कहा है कल पक्का भारत जीत हासिल करेगा।

'ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज सीखें कमिंस से सबक'

इसके अलावा पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज ने बाकी के कंगारू बल्लेबाजों को पैट कमिंस से सीख लेने की सलाह दी है। साथ ही सहवाग ने माना है कि भारत बस जीत से दो ही विकेट दूर है। इसके अलावा आकाश चोपड़ा ने भी इस पारी की तारीफ करते हुए कहा है इस टीम में कमिंस बेस्ट ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर हैं। जबकी कमिंस के हमवतन माइकल क्लार्क का कहना है कि कमिंस टीम में नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने के लिए पर्याप्त है।

कमिंस ने करवाया भारत को इंतजार

कमिंस ने करवाया भारत को इंतजार

बता दें कि भारत ने इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को चौथे दिन जीत के लिए 399 रनों का लक्ष्य दिया है। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी बुरी तरह से लड़खड़ा गई। एक समय ऑस्ट्रेलिया के 7 विकेट केवल 176 रनों पर ही गिर गए थे। लेकिन कमिंस के जोरदार प्रतिरोध के कारण ऑस्ट्रेलिया ने स्टंप तक 8 विकेट खोकर 258 रन बनाए। कमिंस ने 103 गेंदों पर 61 रनों की पारी खेली है।

Story first published: Saturday, December 29, 2018, 15:17 [IST]
Other articles published on Dec 29, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+