साहा ने खोला टीम इंडिया का राज, बताया कौन है सबसे खराब डांसर, म्यूजिक में फिसड्डी है यह खिलाड़ी
नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट क्रिकेट में रिद्धिमान साहा मौजूदा दौर के सबसे बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर जाने जाते हैं। बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर हुए ऐतिहासिक पिंक बॉल टेस्ट मैच में साहा ने शानदार विकेटकीपिंग करते हुए मैदान पर कई तरह की कलाबाजियां लगाई। हालांकि इस बात से बेहद कम लोग ही वाकिफ हैं कि मैदान पर शांत और गंभीर लगने वाला यह खिलाड़ी असल जिंदगी में काफी मजाकिया और हाजिरजवाब है।
और पढ़ें: History: आज ही के दिन क्रिकेट जगत में छा गया था सन्नाटा, बाउंसर लगने से हुई थी खिलाड़ी की मौत
इएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए साहा ने भारतीय क्रिकेट टीम के कई अनसुने राज का खुलासा किया। साहा ने यह भी बताया कि टीम इंडिया में आखिरकार कौन ऐसा खिलाड़ी है जिसकी पसंद संगीत के मामले में बिल्कुल खराब है और कौन सा खिलाड़ी टीम में सबसे खराब नाचता है।

टीम इंडिया में सबसे खराब है इस खिलाड़ी का म्यूजिक टेस्ट
साहा ने वेबसाइट से हुई बातचीत में इस बात का खुलासा करते हुए बताया कि मैदान पर बल्लेबाजों को पानी पिला देने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी संगीत के मामले में बिल्कुल फिसड्डी हैं।
साहा ने कहा,' हर खिलाड़ी की संगीत के मामले में अलग पसंद होती है लेकिन शमी की बात करें तो उनकी सबसे खराब होती है।'

इस खिलाड़ी को नहीं करना आता डांस
म्यूजिक के बाद साहा से डांस को लेकर सवाल किया गया और पूछा गया कि कौन सा खिलाड़ी टीम इंडिया में सबसे खराब नाचता है। इस सवाल पर साहा ने कहा कि टीम इंडिया में सबसे खराब डांसर की बात करूं तो मैं खुद का नाम लूंगा, बाकि सभी मुझसे अच्छा डांस करते हैं।
रांची में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए टेस्ट मैच को याद करते हुए साहा ने कहा कि उन्होंने पुजारा के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की खिंचाई की थी और कंगारू खिलाड़ियों की स्लेजिंग का जवाब दिया।

कोलकाता टेस्ट में हासिल किया खास मुकाम
कोलकाता में खेले गए पिंक बॉल टेस्ट मैच में साहा भारत के 5वें विकेटकीपर बनें जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 100 विकेट झटकने का काम किया। मैच के बाद साहा ने भारतीय गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा किया यह उनके शानदार गेंदबाजी की कमाल था जो मेरे लिये इतने मौके बन सके।
उन्होंने कहा, 'इस उपलब्धि के लिये पिंक बॉल नहीं बल्कि इन गेंदबाजों (शमी, ईशांत शर्मा और उमेश यादव) की फार्म कारक रही हैं। विशेष रूप से (मोहम्मद) शमी, वह किसी भी विकेट पर बल्लेबाज के लिये घातक साबित हो सकते हैं। उनके पास गति है और रिवर्स स्विंग निकालने की क्षमता जो उन्हें दोगुना खतरनाक बनाती है।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
