Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शास्त्री ने उठाया राज से पर्दा- इसलिए दिया गया था विराट कोहली को आराम

नई दिल्ली। भारत ने सातवीं बार एशिया कप अपने नाम किया।इस बार एशिया कप में भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली नहीं थे।विराट कोहली को आराम दिया गया था उनकी जगह रोहित शर्मा टीम की कमान संभाल रहे थे। भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री ने अब इस राज से पर्दा उठाया है क्यों नियमित कप्तान विराट कोहली को एशिया कप से आराम दिया गया था।

रवि शास्त्री ने एक साक्षात्कार में कहा कि विराट को इस आराम की जरूरत थी। वह ताकत में बैल के बराबर हैं, आप उन्हें मैदान से बाहर नहीं भेज सकते हैं। विराट यदि खेलते हैं तो मैच का रोमांच अलग ही होता है। इसलिए यह केवल मानसिक रूप से थकने का मामला है।'

शास्त्री ने कहा कि टीम 'आप विराट को आराम दें। क्रिकेट से उनके ध्यान को थोड़ा हटाएं और फिर वह नए अंदाज में वापसी करेंगे।' उन्होंने कहा कि टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ भी यही प्रक्रिया अपनाई जाती है।

इंंग्लैंड क खिलाफ कप्तानी संभाल रहे विराट कोहली को 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उन्हें आराम दिया गया।वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत 4 अक्टूबर से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगा। विराट की कप्तानी में टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का चयन किया गया है। रोहित शर्मा, शिखर धवन, भुवनेश्वर और बुमराह केो इस सीरीज से आराम दिया गया है जबकि युवा पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल को टीम में जगह दी गई है।

Story first published: Tuesday, October 2, 2018, 17:27 [IST]
Other articles published on Oct 2, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+