Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फिक्सिंग के फंदे में आया एक और श्रीलंकाई क्रिकेटर, आईसीसी ने किया निलंबित

नई दिल्ली। क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) ने भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस पॉलिसी अपना रखी है। इसी के तहत श्रीलंका के पूर्व ऑलराउंडर दिलहारा लोकुहेतिगे को निलंबित कर दिया। लोकुहेतिगे पर पिछले साल संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हुई टी-10 लीग में मैच फिक्सिंग का आरोप है। आइसीसी ने कहा कि उन्होंने अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की तरफ से लोकुहेतिगे के खिलाफ आरोप तय किए हैं।

14 दिनों में देना होगा जवाब

श्रीलंका की ओर से नौ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और दो टी-20 खेलने वाले लोकुहेतिगे पर ईसीबी की भ्रष्टाचार रोधी संहिता के तहत तीन आरोप तय किए गए हैं। आरोप है कि लोकुहेतिगे ने घरेलू मैच को फिक्स करने या अनुचित तरीके से प्रभावित किया। लोकुहेतिगे ने इस टी-10 प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लिया था और उनके पास इन आरोपों का जवाब देने के लिए 14 दिन का समय है।

भ्रष्टाचार और श्रीलंकाई क्रिकेटर

श्रीलंका क्रिकेट को पहले भी भ्रष्टाचार के कई मामलों का सामना करना पड़ा है। आईसीसी ने श्री लंका के पूर्व तेज गेंदबाज नुवान जोयसा पर भी मैच फिक्सिंग का आरोप लगाया था और 31 अक्टूबर को उन्हें अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया था। सनथ जयसूर्या पर भी आईसीसी की भ्रष्टाचार रोधी संहिता के तहत दो आरोप लगे हैं। आइसीसी फिलहाल श्रीलंका क्रिकेट में कथित भ्रष्टाचार की जांच कर रही है। हाल ही में विश्व कप विजेता बल्लेबाज सनत जयसूर्या पर जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप लगा था।

बता दें कि क्रिकेट का दायरा पिछले कुछ समय से बहुत ज्यादा बढ़ गया है और अनेकों देशों में खेली जाने वाली टी20 लीगों की निगरानी करना क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था के लिए एक नई चुनौती है। इसके लिए आइसीसी की ओर से प्रयास लगातार जारी है और भ्रष्टाचार रोधी अधिकारी जैसी नियुक्तियों से यह संस्था क्रिकेट का दामन पाक साफ करने में जुटी हुई है।

Story first published: Wednesday, November 14, 2018, 18:32 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+