For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दो वक्त की रोटी के लिए तरह रहा दिग्गज गेंदबाज, अश्विन ने बढ़ाया मदद का हाथ

नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान पर कई बार खिलाड़ी कुछ ऐसी यादगार पारियां खेल जाते हैं जिसे आप कभी भी भुला नहीं पाते हैं, लेकिन जब यही खिलाड़ी मैदान से बाहर अपनी दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष करते हैं तो इसे देख पाना काफी मुश्किल होता है। क्रिकेट को लोकप्रिय खेलों में से एक माना जाता है जहां खिलाड़ी अच्छी खासी कमाई करते हैं। लेकिन वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर पैट्रिक पैटरसन का यह हाल है कि वह अपना सामान्य जीवन तक नहीं चला पा रहे हैं और रोजी रोटी के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

मदद के लिए शुरू हुई मुहिम

पैटरसन ने अपनी घातक तेज गेंदबाजी से दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों को परेशान किया था। लेकिन अब उनकी आर्थिक हालत काफी खराब है। पैट्रिक के बारे में क्रिकेट विश्लेषक भारत सुंदरसन ने ट्वीट के जरिए जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा, पैट्रिक पैटरसन की रोजाना की जिंदगी काफी मुश्किलभर है। वह अपनी रोजाना की जरूरतों को भी पूरा नहीं कर पा रहे हैं और दिन के दो वक्त का खाना तक मुश्किल हो गया है। मैंने उनकी आर्थिक मदद की मुहिम शुरू की है, क्रिकेट समुदाय से मेरी अपील है कि आप लोग अपना प्यार साझा करिए।

अश्विन ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ

पैट्रिक की ये हालत देखकर दिग्गज भारतीय गेंदबाज आर अश्विन ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। अश्विन ने ट्वीट करके लिखा, पैट्रिक पैटरसन महान को अपनी रोजाना की जरूरत के लिए मदद की जरूरत है, भारतीय मुद्रा में उनकी मदद के लिए कोई विकल्प नहीं है, अगर कोई मेरी मदद कर सकता हो बताए। गौर करने वाली बात है कि पैट्रिक ने 1986 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था। उन्होंने वेस्टइंडीज की ओर से 28 टेस्ट मैच खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 93 विकेट अपने नाम किए। यही नहीं पैटरसन ने 59 वनडे मैच भी वेस्टइंडीज की ओर से खेले हैं और इस दौरान 90 विकेट हासिल किए।

घातक गेंदबाज

पैटरसन ने अपने पहले ही मैच में 7 विकेट झटके थे। वेस्ट इंडीज के लिए वह सबसे तेज गेंदबाजों में से एक थे। जब माइकल होल्डिंग टीम में नहीं थे तो उन्हें प्लेइंग 11 में जगह मिली थी इंग्लैंड के ग्राहम गूच ने कहा था कि पैटरसन की तेज गेंद से मुझे डल लगता था। भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में पैटरसन ने 24 रन देकर 5 विकेट लिए थे। मैच में 30.3 ओवर गेंदबाजी की थी।

Story first published: Friday, May 21, 2021, 11:49 [IST]
Other articles published on May 21, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+