अपने देश में क्रिकेट खेलने को लेकर खुश पाकिस्तान इस दिग्गज को कैसे मनाएगा?

लंदन। पाकिस्तान के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज के लिए वर्ल्ड XI टीम का ऐलान हो गया है। लेकिन अभी उसे कई परीक्षाओं से गुजरना पड़ेगा। दरअसल जिस वर्ल्ड इलेवन टीम की घोषणा हुई है उसमें पॉल कॉलिंगवुड का नाम भी है। इस पूर्व इंग्लिश कप्तान ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को बड़ा झटका दिया है।

कॉलिंगवुड ने पाकिस्तान में क्रिकेट खेलने के लिए जाने को लेकर कहा है कि जब तक सुरक्षा के लिहाज से मैं पूरी तरह संतुष्ट नहीं होता तब तक मैं पाकिस्तान जाने के बारे में कुछ नहीं कह सकता। ऐसे में इस दिग्गज खिलाड़ी को मनाने के लिए पाकिस्तान हर संभव प्रयास करेगा। माना जा रहा है कि कॉलिंगवुड को वर्ल्ड इलेवन की तरफ से खेलने के लिए 75,000 पाउंड दिए जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंः- पाकिस्तान क्रिकेट के आए अच्छे दिन, वर्ल्ड XI टीम का ऐलान, देखिए कौन-कौन है टीम में?

कॉलिंगवुड ने पाकिस्तान दौरे पर जाने को लेकर कहा, "सोशल मीडिया पर बहुत कुछ कहा जा रहा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि वर्ल्ड इलेवन के पाकिस्तान दौरे के दौरान डरहम की तरफ से मैच नहीं खेल पाऊंगा। मुझसे कहा गया है कि क्या मैं पाकिस्तान में खेलना चाहूंगा लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि जब तक सुरक्षा के लिहाज से मुझे पूरी तरह आश्वस्त नहीं किया जाता तब तक मैं इसपर कोई फैसला नहीं ले सकता।"

बता दें कि साल 2009 में पाकिस्तान के लाहौर में श्रीलंकाई टीम पर हुए आतंकी हमले के बाद से वहां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच नहीं हुआ है। साल 2015 में जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान का दौरा जरूर किया था लेकिन दूसरे वनडे के दौरा लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम से कुछ दूरी पर बड़ा धमाका हुआ था जिसमें दो लोग मारे गए थे। दुनिया की लगभग सारी टीमों ने पाकिस्तान में खेलने से मना कर दिया था। जिसके बाद से पाकिस्तान पिछले आठ सालों से यूएई में क्रिकेट खेल रहा है। लेकिन अब जल्द ही पाकिस्तानी क्रिकेट पर लगा ये ग्रहण खत्म हो जाएगा।

Story first published: Thursday, August 24, 2017, 20:20 [IST]
Other articles published on Aug 24, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+