Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टीम इंडिया में जितने ज्यादा प्रयोग होंगे, उतना ही नुकसान होगाः सरदार सिंह

नई दिल्ली। भारतीय हाॅकी टीम के पूर्व कप्तान सरदार सिंह ने हिमाचल के हमीरपुर में प्रेस कांफ्रेंस के दाैरान बड़ी बात बोली। उनका कहना है कि जितने ज्यादा प्रयोग होंगे, उतना ही नुकसान टीम को उठाना पड़ेगा। जब भी किसी दाैरे के लिए टीम रवाना होती है तो उसमें आधी से ज्यादा टीम बदल जाती है जो कतई ठीक नहीं। सरदार की यह बात एकदम सही है जिसपर टीम प्रबंधन को अमल करना जरूरी है।

वहीं मशहूर मिडफील्डर रहे सरदार ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि अगर धन और शाैहरत हासिल करनी है तो कड़ी मेहनत करना जरूरी है। सरदार ने इस दौरान 250 नवोदित खिलाडिय़ों को हॉकी स्टिक्स और गेंद बांटी और इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई की कि वे हिमाचल प्रदेश को हॉकी का गढ़ बनाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। सरदार ने इस समारोह में बुलाने के लिए स्थानीय सांसद अनुराग ठाकुर को धन्यवाद दिया। आयोजकों ने उनका शॉल ओढ़ाकर अभिवादन किया।

अर्जुन अवार्डी सरदारा ने कहा कि वर्तमान में मॉडर्न हॉकी का जमाना है। देश में टैलेंट की कमी नहीं है, लेकिन सुविधाओं की दरकार है। वर्तमान में जरूरत है तो प्रतिभाओं को तराशने की। उन्होंने कहा कि मूलभूत सुविधाएं, खिलाड़ियों के लिए संतुलित डाइट, कोच और बेसिक सुविधाएं जितनी अधिक होंगी, खिलाड़ी उतना अच्छी तरह से खेल में प्रदर्शन कर सकता है। कहा कि बीते 5-7 साल से हॉकी समेत सभी खेलों के लिए सुविधाएं दी जा रही हैं।

Story first published: Thursday, February 14, 2019, 20:18 [IST]
Other articles published on Feb 14, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+