हॉकी विश्‍व कप: ऑस्‍ट्रेलिया-जर्मनी में खिताबी भिड़ंत

By Staff
नई दिल्ली। हॉलैंड को हराकर आस्ट्रेलियाई हॉकी टीम हीरो होंडा एफआईएच विश्व कप के फाइनल में पहुंच गई है। गुरुवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में उसने यूरोपीयन पावरहाउस हॉलैंड को 2-1 से हराया।

फाइनल में उसकी भिड़ंत जर्मनी से होगी। जर्मनी ने पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 4-1 से पराजित किया। फाइनल शनिवार को खेला जाएगा। दोनोंे टीमों के बीच लगातार तीसरी बार फाइनल खेला जाएगा। इससे पहले दोनों 2002 और 2006 विश्व कप में आमने-सामने हो चुकी हैं।

आस्ट्रेलिया के लिए पहला गोल पेनाल्टी कार्नर विशेषज्ञ ल्यूक डोरनर ने 27वें मिनट में किया। इसके बाद दोनों टीमों के बीच गोल करने के लिए जोरदार संघर्ष चलता रहा। 55वें मिनट में ग्लेन टर्नर ने एक और गोल करके आस्ट्रेलियाई टीम को 2-1 से आगे कर दिया।

पढ़ें- हॉकी विश्‍व कप की खबरें

हॉलैंड को यह गोल काफी नागवार गुजरा क्योंकि वह बराबरी का प्रयास कर रहा था। अपनी टीम की इसी खुन्नस को उतारने के प्रयास में ताएकी ताएकेमा ने 58वें मिनट में मिले पेनाल्टी स्ट्रोक पर गोल किया। हॉलैंड के लिए अफसोस की बात यह रही कि उसके बाद उसे एक भी गोल करने का मौका नहीं मिला।

इस गोल के साथ ताएकेमा ने सर्वाधिक गोल करने की दौड़ में डोरनर की बराबरी कर ली। डोरनर ने प्रतियोगिता में अब तक सात गोल किए हैं। इस मैच से पहले ताएकेमा और डोरनर के 6-6 गोल थे लेकिन मैच का पहला गोल दागकर डोरनर आगे निकल गए थे। टर्नर ने अपना छठा गोल किया। अब वह इस विश्व कप में सर्वाधिक गोल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इस लिहाज से डोरनर के पास प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने जाने का स्वर्णिम मौका है।

दोनों टीमों के बीच उम्मीद के मुताबिक कांटे की टक्कर हुई। जर्मनी ने पहले सेमीफाइनल में जिस आसानी से इंग्लैंड को पराजित किया, उससे उलट इस मैच में रोमांचक खेल देखने को मिला।

इस मैच में कांटे की टक्कर की उम्मीद इसलिए भी की जा रही थी क्योंकि विश्व कप में इस मैच से पहले दोनों टीमों के बीच बराबरी की टक्कर रही है। इस मैच से पहले विश्व कप में आस्ट्रेलिया और हॉलैंड के बीच कुल नौ मैच खेले गए थे, जिनमें से चार-चार बार दोनों टीमें विजेता रही थीं। एक मुकाबला बराबरी पर छूटा था।

वर्ष 2002 में दोनों टीमों के बीच अंतिम भिड़ंत हुई थी। इस सेमीफाइनल मुकाबले में आस्ट्रेलिया ने हालैंड को 4-1 से हराया था। इससे पहले, हालैंड ने 1998 के सेमीफाइनल में 6-2, 1994 के सेमीफाइनल मुकाबले में 3-1 से और 1978 में खेले गए अंतिम चार मुकाबले में 3-2 से जीत दर्ज की थी।

2002 विश्व कप के बाद खेले गए मैचों की बात करें तो आस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहा। उसने ओलंपिक और चैम्पियंस ट्रॉफी मुकाबलों को मिलाकर हॉलैंड पर लगातार नौ जीत दर्ज की थी। आस्ट्रेलियाई टीम नौवीं बार विश्व कप के सेमीफाइनल और लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुंची है। 2002 और 2006 के विश्व कप में आस्ट्रेलियाई टीम फाइनल में पहुंची थी लेकिन उसे जर्मनी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Friday, March 12, 2010, 12:01 [IST]
Other articles published on Mar 12, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+