फिल्मी पर्दे पर दिखेगा भारतीय टीम का ये बड़ा सितारा!
चेन्नई। हाल ही में खत्म हुई भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में अपनी दमदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करने वाले भारतीय क्रिकेटर आकर अश्निन बहुत जल्दी ही फिल्मी पर्दे पर नजर आ सकते हैं। अश्विन ने खुद तो ये नहीं कहा है लेकिन एक फिल्म निर्देशक के साथ ट्विटर पर उनकी बातचीत को आधार मानकर ये कयास लगाए जा रहे हैं कि बहुत जल्दी ही अश्विन पर्दे पर भी अपनी प्रतिभा दिखाते नजर आ सकते हैं।
दरअसल अश्विन ने हाल ही में रिलीज हुई तमिल फिल्म 'चेन्नई 600028-II'देखी। फिल्म की कहानी खिलाड़ियों के संघर्ष की कहानी है। अश्विन ने फिल्म देखने के बाद फिल्म की तारीफ करते हुए ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि फिल्म शानदार है, फिल्म ने मुझे अपनी जिंदगी की याद दिला दी। मैं भी इसका हिस्सा हो सकता था। अश्विन के ट्वीट का फिल्म के निर्देशक वेंकट प्रभु ने जवाब देते हुए लिखा कि भाई बहुत शुक्राया। आपका फिल्म में ना होना हमने बहुत मिस किया। दरअसल अश्विन के इस फिल्म में कैमियों करने की बात कही जा रही थी लेकिन आखिरी वक्त में वो फिल्म का हिस्सा नहीं बन सके। अब अश्विन के फिल्म की तारीफ और निर्देशक के जवाब से माना जा रहा है कि बहुत जल्दी ही अश्विन किसी फिल्म में नजर आ सकते हैं।
आर अश्विन के लिए ये साल (2016) काफी शानदार रहा है। अश्विन ने बॉलिंग के साथ-साथ बैटिंग में भी अपना दम दिखाया है। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में उन्होंने लगातार शानदार गेंदबाजी की। आईसीसी की रैंकिंग में वह टॉप ऑलराउंडर हैं। वो आईसीसी की ओर से क्रिकेटर ऑफ द ईयर और टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुने गए हैं वहीं वो दूसरी बार पापा बने हैं। फिरकी गेंदबाज की लविंग पत्नी प्रीति नारायण ने 21 दिसंबर को दूसरी बेटी को जन्म दिया है। दोनों को पहले से ही एक बेटी 'अकीरा' है, जिसका जन्म जुलाई 2015 में हुआ था।
पढ़ें- दूसरी बार पापा बने आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर आर अश्विन
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
