For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

PBKS vs KKR: इयोन मोर्गन ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी पंजाब किंग्स

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का दूसरा लेग शुरू हो चुका है, जिसके पहले मैच में पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें भिड़ती नजर आ रही है। आईपीएल 2021 के 21वें मैच में इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अहमदाबाद के मैदान पर खेले जाने वाले इस मैच में चेज करते हुए जीत हासिल करने का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है जबकि पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैदान पर सिर्फ 4 बार ही जीत हासिल किया जा सका है।

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतने के बाद बात करते हुए कहा कि भले ही हमने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है लेकिन हम चाहेंगे कि टूर्नामेंट में हम अब तक जिस तरह से खेले हैं उसे बदलना चाहेंगे। हम इस मैच में जीत हासिल कर टीम में सकारात्मक लय के साथ वापसी करना चाहेंगे।

और पढ़ें: IPL 2021: अक्षर पटेल नहीं बल्कि आवेश खान करने वाले थे सुपरओवर, जानें फिर पंत ने क्यों बदला डिसीजन

वहीं केएल राहुल ने कहा कि यह एक नया मैदान है और नई पिच है तो यहां पर देखना होगा कि चीजें कैसे रहती हैं। मुंबई के खिलाफ मिली जीत से टीम का आत्म-विश्वास बढ़ता है और सबको साथ लाने का काम करता है। उल्लेखनीय है कि पंजाब की टीम ने अपने प्लेइंग 11 में एक बदलाव करते हुए फैबियन एलेन की जगह क्रिस जॉर्डन को शामिल करने का काम किया है।

दोनों टीमों के बीच खेले गये अब तक के मुकाबलों की बात करें तो केकेआर का पलड़ा पंजाब की टीम पर भारी नजर आता है। दोनों टीमें अब तक 27 बार भिड़ंत हो चुकी है जिसमें 18 बार कोलकाता की टीम को तो वहीं पर 9 बार पंजाब की टीम को जीत मिली है।

और पढ़ें: IPL 2021: कोरोना महामारी के बीच पैट कमिंस ने बढ़ाया मदद का हाथ, दान किये इतने लाख, लोगों ने कहा थैंक्यू

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल(कप्तान), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा, मोइजेस हेनरिक्स, शाहरुख खान, क्रिस जॉर्डन, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी।

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल, नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी, इयोन मोर्गन(कप्तान), दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, पैट कमिंस, वरुण चक्रवर्ती, शिवम मावी और प्रसिद्ध कृष्णा।

Story first published: Monday, April 26, 2021, 19:15 [IST]
Other articles published on Apr 26, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+