For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

PBKS vs KKR: पंजाब के खिलाफ सुनील नरेन ने रचा इतिहास, तोड़ा उमेश यादव का बड़ा रिकॉर्ड

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के 21वें मैच में पंजाब किंग्स की टीम का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से हुआ, जहां पर केकेआर की गेंदबाजी के सामने एक बार फिर से पंजाब किंग्स के खिलाड़ी पस्त नजर आये। आईपीएल इतिहास में खेले गये 27 मुकाबलों में 18 बार पंजाब किंग्स को धूल चटाने वाली केकेआर की टीम ने अहमदाबाद में खेले गये पहले मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की और दबदबा बनाते हुए पंजाब की टीम को निर्धारित 20 ओवर्स में 123 रनों पर समेटने का काम किया। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिये तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा सबसे कामयाब गेंदबाज बने जिन्होंने 4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट हासिल करने का काम किया।

वहीं पर पैट कमिंस और लेग स्पिनर सुनील नरेन ने भी अच्छी गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट हासिल करने का काम किया। केकेआर के लिये पैट कमिंस ने 3 ओवर गेंदबाजी कर 31 रन दिये और 2 विकेट हासिल किये तो वहीं पर सुनील नरेन ने 4 ओवर की गेंदबाजी के दौरान 22 रन देकर 2 विकेट हासिल करने का काम किया।

और पढ़ें: PBKS vs KKR: कोलकाता की गेंदबाजी के सामने पस्त हुई पंजाब, 123 पर सिमटे किंग्स

सुनील नरेन ने अपनी इस गेंदबाजी के साथ ही पंजाब किंग्स के खिलाफ एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और आईपीएल में पंजाब के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गये हैं। नरेन ने इस मामले में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव को पीछे छोड़ने का काम किया। आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर का रिकॉर्ड पहले से ही सुनील नरेन के नाम था लेकिन इस मैच के बाद वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज की लिस्ट में भी टॉप पर पहुंच गये हैं।

इस मैच से पहले यह रिकॉर्ड उमेश यादव के नाम था जिन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 29 विकेट लेने का काम किया है। वहीं सुनील नरेन इस मैच से पहले 28 विकेट पर काबिज थे। नरेन ने पहले मयंक अग्रवाल (31) को राहुल त्रिपाठी के हाथों कैच कराकर उमेश यादव के रिकॉर्ड की बराबरी की तो वहीं पर मोइजिस हेनरिक्स (2) को बोल्ड मारकर उमेश यादव को पीछे छोड़ने का काम किया।

और पढ़ें: IPL 2021 छोड़कर जाने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर भड़के नाथन कुल्टर नाइल, जानें क्या कहा

वहीं पंजाब किंग्स की ओर से मयंक अग्रवाल (31) के बाद तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन ने सबसे ज्यादा रन बनाने का काम किया और 18 गेंदों में एक चौके 3 छक्के की मदद से 30 रन बनाने का काम किया। वहीं केएल राहुल और निकोलस पूरन ने 19-19 रन का योगदान दिया।

Story first published: Monday, April 26, 2021, 21:55 [IST]
Other articles published on Apr 26, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+