For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

PBKS vs RCB: कोहली ने जीता टॉस, गेल करेंगे ओपन, 3 बदलावों के साथ उतरी पंजाब

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 26वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया, जहां पर आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस सीजन आरसीबी के लिये टॉस और मैच में नसीब बदला हुआ नजर आ रहा है। टॉस जीतने के बाद कप्तान विराट कोहली ने कहा कि हमने इस मैदान पर खेला गया पिछला मैच देखा जिसमें एक तरफ की बाउंड्री थोड़ी छोटी नजर आई थी, साथ ही रात को ओस आने की समस्या भी होती है तो हम चेज करना पसंद करेंगे।

आरसीबी की टीम ने इस मैच में एक बदलाव किया है और प्लेइंग 11 में वाशिंगटन सुंदर को बाहर कर शाहबाज अहमद को मौका देने का काम किया है तो वहीं पर पंजाब किंग्स की टीम ने 3 बदलाव करने का काम किया है। पंजाब किंग्स की टीम ने मोइसिस हेनरिक्स, अर्शदीप सिंह और मयंक अग्रवाल को आराम देने का काम किया है और उनकी जगह राइली मेरेडिथ, प्रभसिमरन सिंह और हरप्रीत बरार को शामिल किया है।

और पढ़ें: IPL 2021: सुनील गावस्कर ने किया KKR की गलतियों का खुलासा, बताया किस कमी के चलते मिल रही हार

टॉस हारने के बाद राहुल ने साफ किया कि मयंक अग्रवाल पिछले मैच में चोटिल हेने की वजह से आराम कर रहे हैं जिसके चलते इस मैच में क्रिस गेल ओपनिंग करते नजर आयेंगे। राहुल ने कहा कि हम हर सीजन खुद को लगभग इस स्थिति में पाते हैं, क्रिस गेल को छोड़ दें तो हमारा पूरा खेमा युवा खिलाड़ियों से भरा है और हम इससे वापस आना और लड़ना जानते हैं।

उल्लेखनीय है कि पिछले सीजन पंजाब की टीम का पलड़ा आरसीबी पर पूरी तरह से भारी रहा और उसने दोनों मैचों में जीत हासिल की, जबकि ओवरऑल आंकड़ों की बात करें तो पंजाब के नाम 14 और आरसीबी के नाम 12 मैचों में जीत हासिल हुई है।

और पढ़ें: जब मैच के दौरान स्टंपिंग को लेकर शिखर धवन से लड़ने लगे दिनेश कार्तिक, देखें वायरल वीडियो

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन- केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), क्रिस गेल, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, प्रभसिमरन सिंह, शाहरुख खान, क्रिस जॉर्डन, राइली मेरेडिथ, हरप्रीत बरार, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन- विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), शाहबाद अहमद, डैनियल सैम्स, काइल जैमीसन, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल और मोहम्मद सिराज।

Story first published: Friday, April 30, 2021, 19:14 [IST]
Other articles published on Apr 30, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+