For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

PBKS vs RR: दीपक हुड्डा ने 6 छक्के लगाकर जड़ी ताबड़तोड़ फिफ्टी, नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का चौथा मैच वानखेड़े के मैदान पर खेला गया जहां पर राजस्थान रॉयल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालांकि कप्तान संजू सैमसन का यह फैसला उन पर उलटा पड़ गया। पंजाब किंग्स के लिये पहले क्रिस गेल (40) ने ताबड़तोड़ रन बनाने का काम किया तो वहीं पर कप्तान केएल राहुल और दीपक हुड्डा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए छक्कों की बारिश कर दी और अपने-अपने अर्धशतक पूरा करने का काम किया। क्रिस गेल के आउट होने के बाद फैन्स को निकोलस पूरन के मैदान पर उतरने की उम्मीद थी हालांकि टीम मैनेजमेंट ने दीपक हुड्डा को भेजकर सभी को चौंका दिया।

क्रिकेट विशेषज्ञों को भले ही दीपक हुड्डा को भेजने के फैसले पर शक था लेकिन मैदान पर उतरने के बाद इस खिलाड़ी ने टीम मैनेजमेंट के फैसले को सही साबित कर दिया। दीपक हुड्डा ने केएल राहुल के साथ तीसरे विकेट के लिये महज 43 गेंदों में शतकीय साझेदारी करते हुए 105 रनों की पार्टनरशिप की, जिसमें दीपक हुड्डा ने महज 27 गेंदों में 64 रनों का योगदान दिया।

और पढ़ें: PBKS vs RR: वानखेड़े के मैदान पर क्रिस गेल ने रचा इतिहास, नाम किया छक्कों का बड़ा रिकॉर्ड

दीपक हुड्डा ने अपनी इस पारी के दौरान महज 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा करने का काम किया और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। आईपीएल के इतिहास में बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दीपक हुड्डा ने अपना नाम शामिल कर लिया और इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज हो गये हैं।

आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी की बात करें तो ईशान किशन 17 गेंदों में अर्धशतक लगाकर पहले नंबर पर काबिज हैं जिन्होंने 2015 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ यह कारनामा किया। वहीं दीपक हुड्डा 20 गेंदों में यहा कारनामा कर दूसरे नंबर पर काबिज हो गये हैं।

और पढ़ें: PBKS vs RR: वानखेड़े में उतरते ही संजू सैमसन ने रचा इतिहास, खास क्लब में हुए शामिल

दीपक हुड्डा ने इस फेहरिस्त में अपने खुद के ही रिकॉर्ड को तोड़ने का काम किया। इससे पहले साल 2015 में भी दीपक हुड्डा दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 22 गेंदों में अर्धशतक जड़ चुके हैं। वहीं मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने वाले क्रुणाल पांड्या ने भी 2016 में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 22 गेंदों में अर्धशतक लगाने का काम किया था।

आपको बता दें कि दीपक हुड्डा ने राजस्थान के खिलाफ इस मैच में 28 गेंदों का सामना किया और 4 चौके 6 छक्कों की मदद से 64 रनों की पारी खेली। क्रिस मॉरिस ने दीपक हुड्डा को रियान पराग के हाथों कैच कराकर अपनी टीम को सफलता दिलाने का काम किया।

Story first published: Monday, April 12, 2021, 21:19 [IST]
Other articles published on Apr 12, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+