For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

PBKS vs SRH: गेंदबाजों की धार, वार्नर-बेयरस्टों की मार, 3 हार के हैदराबाद ने ऐसे की धमाकेदार वापसी

चेन्नईः आईपीएल के 14वें मुक़ाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अपना जीत का खाता खोल लिया है। इससे पहले हैदराबाद की टीम को लगातार तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था लेकिन अब केन विलियमसन को टीम में लेकर आने के साथ ही इस टीम के लिए राहत भरी खबर आई है क्योंकि वार्नर एंड कंपनी ने लगभग एकतरफा मुकाबले में पंजाब किंग्स को आसानी से मात दे दी। पंजाब किंग्स की टीम सीजन के सबसे कम स्कोर 120 रनों पर सिमट गई थी और सनराइजर्स ने आसान लक्ष्य को 18.4 ओवर में 9 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो की सदाबहार जोड़ी ने की और फिर से बताया कि उनको आईपीएल में इतना हाई रेट क्यों किया जाता है। जॉनी बेयरस्टो ने पिछले मुकाबले की तरह तूफानी बल्लेबाजी करते हुए बेहतरीन शॉट लगाए और उनका साथ वॉर्नर ने बखूबी दिया। दोनों ही बल्लेबाजों ने बिना जोखिम लिए छोटे टारगेट का पीछा किया और किसी भी तरह की मध्य ओवरों में जल्दीबाजी नहीं दिखाई। पहले पावरप्ले का फायदा उठाते हुए दोनों ही खिलाड़ियों ने दर्शनीय शॉट लगाए और 6 ओवरों में बिना किसी नुकसान पर 50 रन स्कोर बोर्ड पर रख दिए। इसके बाद डेविड वॉर्नर फेबियन एलेन की गेंद पर 37 गेंदों पर 37 रन बनाकर आउट हो गए। वार्नर ने 3 चौके व एक छक्का लगाया। वार्नर के आउट होने के बाद बेयरस्टो और केन विलियसमन ने बहुत ही समझदारी भरे तरीके से अपनी पारी को आगे बढ़ाना जारी रखा और जॉनी ने अपना शानदार अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 56 गेंदों पर 63 रनों की पारी में 3 चौके व 3 छक्के लगाए। केन विलियमसन भी सीजन के अपने पहले मैच में बहुत बढ़िया दिखाई दिए और 16 रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था जो कि उनके पक्ष में बिल्कुल भी नहीं गया क्योंकि भुवनेश्वर कुमार ने कप्तान राहुल को केवल 4 रनों के स्कोर पर चलता करके पहली सफलता दिलाई। इसके बाद मयंक अग्रवाल और क्रिस गेल ने धीमी गति से पारी को आगे बढ़ाया और हैदराबाद के गेंदबाजों को अपने ऊपर हावी होने दिया। इस हावी होने का नतीजा यह था कि 25 गेंदों पर 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे मयंक अग्रवाल पर शॉट खेलने का दबाव आया और वे खलील अहमद की गेंद पर चलते बने। इसके बाद निकोलस पूरन क्रिस गेल के साथ हुई गलतफहमी में केवल शून्य के स्कोर पर रन आउट हुए। निकोलस एक भी गेंद नहीं खेल पाए थे।

इस तरीके से 7 ओवर में ही पंजाब की टीम 39 रनों पर अपने तीन मुख्य विकेट गवां चुकी थी। अगला बड़ा झटका राशिद खान ने दिया जो कि क्रिस गेल के रूप में था। क्रिस गेल ने राशिद खान की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट होने से पहले 17 गेंदों पर 15 रनों की पारी खेली इसके बाद दीपक हुड्डा और हेंनरिक्स को भी शुरुआत मिली लेकिन अब तक हैदराबाद की टीम के गेंदबाज हावी हो चुके थे। विशेषकर बाएं हाथ के स्पिनर अभिषेक शर्मा ने बीच के ओवरों में बहुत बढ़िया तरीके से गेंदबाजी की और उन्होंने ही दीपक हुड्डा व हेनरिक्स को आउट किया। हुड्डा ने 11 गेंदों पर 13 रन बनाए जबकि 17 गेंदों पर 14 रन बना चुके हेनरिक्स को शर्मा की गेंद पर बेयरस्टो ने स्टंप किया।

इसके बाद शाहरुख खान ने निचले क्रम पर आकर शायद हैदराबाद की पारी में सबसे बेहतरीन बैटिंग करी और उन्होंने 17 गेंदों पर 22 रनों का योगदान दिया जिसमें 2 छक्के लगे। खास बात यह है हैदराबाद की पारी में केवल दो ही छक्के लगे थे जो कि शाहरुख खान के बल्ले से निकले। अंतिम ओवरों में खलील अहमद ने धारदार गेंदबाजी की और उन्होंने शाहरुख खान को चलता किया। खलील अहमद सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए जिन्होंने 4 ओवरों में 21 रन देकर तीन विकेट लिए। अभिषेक शर्मा ने 4 ओवर में 24 रन देकर दो खिलाड़ियों को आउट किया। भुवनेश्वर कुमार की वापसी देखना राहत भरा था क्योंकि अनुभवी गेंदबाज ने 3 ओवर में 16 रन देकर एक विकेट लिया। इसके अलावा राशिद खान हमेशा की तरह बहुत कसे हुए साबित हुए जिन्होंने 4 ओवर में केवल 17 रन देकर एक विकेट लिया।

Story first published: Wednesday, April 21, 2021, 19:09 [IST]
Other articles published on Apr 21, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+