Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'चाइनामैन' कुलदीप ने बताया कैसे बना जा सकता है एक कामयाब गेंदबाज

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव अपनी उंगलियों पर बड़े-बड़े बल्लेबाजों को नचा चुके हैं। महज 24 साल के इस गजब के गेंदबाज ने जब टीम में एंट्री की थी तो अपनी घूमती गेंदों से सबको हैरान किया। वह हमेशा निडर होकर गेंदबाजी करते दिखे हैं। कुलदीप ने क्रिकइंफो को दिए इंटरव्यू के दाैरान बताया कि आखिर कैसे एक कामयाब गेंदबाज बना जा सकता है।

कुलदीप ने कहा कि मेरे कोच ने करियर की शुरुआत से ही मुझे विकेटों के बीच गेंदबाजी करने और बल्लेबाज को छक्के मारने की चुनौती देने के लिए कहा था। इसलिए, यह डर निकल गया कि अगर मैं विकेटों के बीच गेंदबाजी करता हूं तो बड़े-बड़े शॉट लगेंगे। अगर आप इस डर को पीछे छोड़कर केवल विकेट लेने की नहीं सोचते हैं तो आप अच्छे स्पिनर नहीं बन सकते। कुलदीप ने अपनी गेंदबाजी के रहस्य को लेकर कहा, 'मैं नेट में गेंदबाजी का ज्यादा अभ्यास नहीं करता हूं। मैं भारतीय टीम के नेट में गेंदबाजी करता हूं, लेकिन उसके अलावा मैं अपने ड्रिल्स और सिंगल विकेट के साथ गेंदबाजी ही करता हूं। मैं मुश्किल से 5 ओवर भी नहीं करता और नेट में केवल स्टंप्स पर गेंदबाजी करता हूं।'

कलाई के इस जादूगर को साल 2018 में वनडे और टी20 में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए क्रिकइंफो अवॉर्ड से सम्मानित भी किया गया था। उन्हें हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज से आराम दिया गया था। हालांकि शनिवार से शुरू होने वाले 5 मैचों की वनडे सीरीज के लिए वह टीम का हिस्सा होंगे। कुलदीप ने भारत के लिए अब तक 6 टेस्ट में 24, 39 वनडे में 77 और 18 टी20 मैच 35 विकेट चटकाए हैं।

Story first published: Friday, March 1, 2019, 20:05 [IST]
Other articles published on Mar 1, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+