'चैंपियंस ट्रॉफी खेलने भारतीय टीम पाकिस्तान आएगी', PCB चीफ ने ICC से मांगी गारंटी

Champions Trophy 2025 in pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच इस साल एशिया कप और वर्ल्ड कप मुकाबले खेले जाने हैं। भारत की वजह से एशिया कप 2023 की मेजबानी पाकिस्तान के हाथों से जाना तय है। भारत के अलावा श्रीलंका और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भी पाकिस्तान जाकर एशिया कप खेलने से मना कर दिया है।

पाकिस्तान को होगा नुकसान: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने एशिया कप के लिए भारत के सामने 'हाइब्रिड मॉडल' का प्रस्ताव रखा था। लेकिन बीसीसीआई ने इससे मानने से साफ इनकार कर दिया था। ऐसे में अब एशिया कप को श्रीलंका या दुबई में शिफ्ट होने की बात की जा रही है। अगर ऐसा होता है तो इससे पाकिस्तान को तगड़ा नुकसान होगा।

पीसीबी ने मांगी गारंटी: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के सामने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अब एक शर्त रख दी है। पीसीबी के अध्यक्ष नजम सेठी ने आईसीसी से अपील की है कि वह इस बात की गारंटी दे कि भारतीय टीम साल 2025 में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान आएगी। साल 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान मेजबान देश है।

चैंपियंस ट्रॉफी में आए भारत: एशिया कप पर विवाद होने के बाद नजम सेठी ने कहा कि अगर पाकिस्तान भारत में होने वाले इस साल वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत आता है तो टीम इंडिया को साल 2025 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने के लिए पाकिस्तान आना होगा। आईसीसी के अध्यक्ष ग्रेग बार्कले और मुख्य कार्यकारी ज्योफ एलार्डिस के सामने पाकिस्तान ने यह शर्त रखी है।

एशिया कप पर विवाद: पिछले कुछ महीनों से एशिया कप को लेकर लगातार बहस हो रही है। एशिया कप कहां खेला जाएगा, इस मामले पर अंतिम निर्णय अभी तक स्पष्ट नहीं है। बीसीसीआई ने पीसीबी द्वारा रखे गए एशिया कप के हाइब्रिड मॉडल को भी खारिज कर दिया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि आईसीसी बोर्ड मीटिंग्स में इस पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।

Read more about: india vs pakistan
Story first published: Thursday, June 1, 2023, 13:11 [IST]
Other articles published on Jun 1, 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+