T-10 क्रिकेट में इस बल्लेबाज ने 28 गेंदों में ठोका शतक, लगाए ताबड़तोड़ 14 छक्के
नई दिल्ली। क्रिकेट का अब सबसे छोटा प्रारूप टी10 भी दुनियाभर में सुर्खियां बटोरने में लगा हुआ है। इस फाॅर्मेट के आने के बाद बल्लेबाजों का विस्फोटक खेल और भी ज्यादा देखने को मिल रहा है। इन दिनों यूरोप में खेली जा रही यूरोपीय क्रिकेट लीग (ECL) में एक बल्लेबाज ने महज 28 गेंदों में ही शतक लगाकर वाहवाही लूट ली है। बड़ी बात यह रही कि इस शतकीय पारी में 14 छक्के भी शामिल रहे।
यह पारी अहमद नबी के बल्ले से निकली है जिसने फैन्स का दिल जीत लिया। लीग टूर्नामेंट के दौरान क्लज क्रिकेट क्लब और डरेक्स क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला खेला जा रहा था। जिसमें ड्रेग्स क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज नबी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिस गेल, आंद्रे रसेल जैसे बल्लेबाजों की याद दिला दी। नबी ने 28 गेंदों में शतक जड़ा, जो इस टूर्नामेंट के पहला शतक बना। नबी एक बार क्रीज पर उतरे तो उन्होंने फिर रुकने का नाम ही नहीं लिया। मैच के निर्धारित 10 ओवरों में से आधे ओवर (5 ) उन्होंने ही खेले और 30 बॉल की अपनी पारी में नाबाद 105 रन बनाए।
उनकी इस पारी के दौरान दो बार ऐसे मौके भी आए, जब उन्होंने दो बार लगातार 4-4 सिक्स जड़े। नबी की बैटिंग का क्लज क्रिकेट क्लब के पास कोई जवाब नहीं था और उसकी टीम 10 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 69 रन ही बना सकी। बता दें कि अहमद नबी की शतकीय पारी के दम पर क्लज क्रिकेट क्लब के खिलाफ ड्रेक्स क्रिकेट क्लब ने 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 164 रन बनाए। इसके जवाब में क्लज क्रिकेट क्लब की टीम 10 ओवर में 5 विकेट खोकर सिर्फ 69 रन बना सकी और इस मैच को 95 रनों के बड़े अंतर से हार गई। ईसीएल 2019 के इतिहास में यह उनका अबतक का सबसे बड़ा और निजी स्कोर है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
