IPL 2019: रैना ने बताया क्या है धोनी की कप्तानी में खास और क्यों मिलती है टीम को जीत
नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-12 में भी चेन्नई सुपर किंग्स टीम वैसा ही प्रदर्शन कर रही है जैसा वो पहले करती थी। इस टीम ने अपने दो मैच खेल लिए, जिसमें उन्होंने जीत दर्ज की। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली यह टीम किसी भी मोड़ पर मैच का पासा बदल सकती है। हालांकि, सुरेश रैना ने टीम की जीत का श्रेय धोनी को दिया। उन्होंने खास बातचीत के दाैरान धोनी की कप्तानी की खासियत बताई और बताया कैसे मिलती है टीम को जीत।
लंबे समय से चेन्नई की तरफ खेलने वाले रैना ने कहा कि धोनी का रणनीति बनाने में कोई मुकाबला नहीं कर सकता। धोनी की सबसे बड़ी ताकत यह है कि वह वर्तमान में रहते हैं और मैच में ही यह देखकर निर्णय लेते हैं कि मैच किस तरफ जा रहा है। रैना ने आगे कहा कि हर कप्तान अलग होता है और खेल में अपने रोमांचक कौशल को लेकर आता है। धोनी ने अपनी दमदार रणनीतियों का लगातार उपयोग किया है जिससे कई वर्षो में टीम को जीत भी मिली है।
रैना चेन्नई के लिए दसवां सीजन खेल रहे हैं। लंबे समय से टीम के साथ जुड़ने पर रैना ने कहा कि मैंने हमेशा अपना ध्यान खेल पर केंद्रित रखा है। शतक और ट्राॅफियां बोनस हैं। मेरे लिए टीम के जीत में योगदान देना सबसे अहम है और इसी कारण से आज मैं यहां पहुंच पाया हूं। मेरे लिए यह मायने नहीं रखता कि मैं किस स्थान पर बल्लेबाजी कर रहा हूं। मेरा ध्यान हमेशा से टीम की सफलता में योगदान देने पर रहा है, चाहे वो रन बनाना हो, कैच करना हो या फील्डिंग हो। बता दें कि चेन्नई ने मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हरा दिया था। इस मैच में रैना ने 16 गेंदों पर 30 रन की पारी खेली थी, जिसमें चार चाैके एक छक्का शामिल रहा था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
