Indian Super League-6 : नॉर्थईस्ट युनाइटेड ने जीत का खाता खोला, ओडिशा को 2-1 से हराया
नई दिल्ली । नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी ने शनिवार को गुवाहटी में इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में ओडिशा एफसी को 2-1 को हरा दिया। आसामोह गयान द्वारा 84वें मिनट में हेडर से किए गए गोल की मदद से नॉर्थईस्ट युनाइटेड ने हीरो इंडियन सुपर लीग के छठे सीजन में जीत का खाता खोल लिया।
इससे पहले मैच में नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी ने मौजूदा चैम्पियन बेंगलुरू एफसी को 1-1 की बराबरी पर रोक दिया था। इस मैचम में नॉर्थईस्ट युनाइटेड ने दूसरे ही मिनट में रिडीम थ्लांग की मदद से खाता खोल लिया था। इसके बाद जिस्को हर्नांदेज ने 71वें मिनट में गोल करके स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। लेकिन इसके बाद का खेल आसामोह गयान के नाम रहा।
पहली बार आईएसएल में खेल रही ओडिशा एफसी को यह लगातार दूसरी हार मिली है। उसे अपने पहले मैच में जमशेदपुर एफसी के खिलाफ 1-2 से हार मिली थी। इस मैच में ओडिशा की टीम भले ही हार गई लेकिन उसने बॉल अपने पास अधिक रखने के साथ-साथ मौके भी अधिक बनाए।
पहले हाफ की शुरुआत में मेजबान टीम ने दूसरे मिनट में ही खाला खोल लिया जो 24 साल के थ्लांग की मदद से हुआ। राइट फ्लैंक पर थ्लांग बिल्कुल अनमार्क्ड खड़े थे। इसी बीच त्रियादिस ने उन्हे एक परफेक्ट पास किया, जिसे गोल में डालकर थ्लांग ने अपनी टीम को आगे कर दिया।
हालांकि इसके बाद ओडिशा एफसी ने अच्छा खेल दिखाया जो पूरे मैच में जारी रहा लेकिन इस टीम का भाग्य इसके साथ नहीं था क्योंकि सातवें और 13वें मिनट में एक अच्छे मूव बनाए लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। 20वें मिनट में ओडिशा के शुभम सारंगी को पीला कार्ड मिला। 22वें और 26वें मिनट में मेजबानों ने दो बेहतरीन मूव बनाए लेकिन वे नाकाम रहे।
ओडिशा ने 32वें मिनट में जेरी और 35वें मिनट में कार्लोस डेल्गाडो की मदद से दो खतरनाक मूव बनाए लेकिन रॉय सावधान थे और अपनी टीम की बढ़त को बरकरार रखा। 38वें मिनट में त्रियादिस को पीला कार्ड मिला। इंजुरी टाइम में मेजबान गोलकीपर रॉय और स्टार खिलाड़ी गयान को पीला कार्ड मिला।
दूसरे हाफ की शुरुआत में ओडिशा ने दो बदलाव किए। 47वें मिनट में हालांकि उसे मेजबान टीम के एक जोरदार हमले का सामना करना पड़ा लेकिन विनीत राय ने शानदार डिफेंडिंग का नमूना पेश करते हुए राइट फ्लैंक से आए थ्लांग के कट बैक को गियान तक नहीं पहुंचने दिया।
54वें मिनट में ओडिशा ने हमला किया लेकिन वह बेकार चला गया। 57वें मिनट में ओडिशा के स्थानापन्न खिलाड़ी नंदकुमार सेकर बराबरी का गोल करने के बिल्कुल करीब थे। जिस्को के शानदार पास के बाद वह गेंद लेकर बॉक्स में घुसे और मेजबान टीम के दो डिफेंडरों को छकाया लेकिन अपने शॉट में वह ताकत नहीं ला सके, जो रॉय को छका पाती।
68वें मिनट में जिस्को ने एक करारा शॉट पोस्ट की ओर लॉन्च किया लेकिन रॉय सावधान थे। जिस्को ने हालांकि 71वें मिनट में इसकी भरपाई करते हुए अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया। इस गोल में डियांगे ने उनकी मदद की।
73वें मिनट में डेल्गाडो को गम्भीर फाउल के कारण लाल कार्ड मिला। अब ओडिशा की टीम 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही थी। मैच का सबसे नाटकीय समय 84वें मिनट में उस समय आया जब गयान ने कार्नर किक पर हेडर से गोल कर मेजबान टीम को 2-1 से आगे कर दिया और मैच इसी स्कोर पर समाप्त हुआ।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
