फादर्स डे पर भावुक हुए विराट, पिता को किया याद, शेयर की फोटो
नयी दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर बन चुके विराट कोहली ने फादर्स डे के मौके पर अपनी बपचन की फोटो फेसबुक पर शेयर की है। विराट के साथ उस तस्वीर में उनके पिता भी है। फादर्स डे पर विराट ने न केवल अपनी बपचन की फोटो शेयर की बल्कि भावुक सा पोस्ट लिखते हुए अपने पिता को याद किया और सभी को फादर्स डे की बधाईयां दी। OMG बंगाली डेली ने तो अनुष्का को ही बना दिया विराट का 'पति'
आपको बता दें कि विराट के पिता प्रेम कोहली का निधन साल 2006 में हो गया था। विराट के पिता प्रेम कोहली ने विराट को क्रिकेटर बनाने का सपना देखा था, लेकिन वो अपने बेटे को स्टार बनते नहीं देख सके। पेशे से वकील प्रेम कोहली ने तीन साल की उम्र से ही विराट क क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया। विराट ने कई बार इंटरव्यू के दौरान ये कहा है कि वो अक्सर अपने पिता को मिस करते हैं। Video: जब मैदान में फूट-फूट कर रोएं विराट कोहली
कोहली के मुताबिक आज इस मुकाम पर पहुंचने के बाद वो सबसे ज्यादा अपने पिता की कमी को महसूस करते हैं। विराट अपने पिता से बहुत करीब थे। विराट ने अपने पोस्ट में भी इस बात का जिक्र किया है कि वो अपने पिता को दुनिया का सबसे ताकतवार इंसान मानते हैं। उन्होंने सभी पिता को फादर्स डे की बधाई दी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
