बांग्लादेश क्रिकेट प्रमुख ने स्टार ऑलराउंडर पर खोया आपा- 'मैं तुम्हारा नंबर डिलीट कर दूंगा'
नई दिल्ली: बांग्लादेश क्रिकेट इस समय जबरदस्त चर्चा में है जिसका कारण भारत के महत्वपूर्ण दौरे से पहले उसके खिलाड़ियों के हड़ताल रही। देश में क्रिकेटर्स की वेतन वृद्धि को लेकर हो रही इस हड़ताल का समाप्ति तब हुई जब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों की सभी महत्वपूर्ण मांगों को मानने का आश्वासन दिया था। अब बांग्लादेश का भारतीय दौरा सुचारु रूप से पहले की तरह होगा लेकिन इसी बीच एक और चौंकाने वाली खबर बांग्लादेश क्रिकेट से आ रही है जो बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख के आपा खोने से जुड़ी हुई है।

बांग्लादेश क्रिकेट चीफ ने खोया आपा-
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख नजमुल हसन ने टीम की बैठक के दौरान कथित तौर पर अपना आपा खो दिया। हसन ने बांग्लादेश के भारत दौरे से पहले खिलाड़ियों की हड़ताल में शामिल होने के लिए ऑलराउंडर मेहदी हसन को धमकाकर बाहर कर दिया। ईएसपीएनक्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के अनुसार, नजमुल हसन ने टीम मीटिंग की शुरुआत करते हुए कहा: "मिराज [मेहदी], मैंने तुम्हारे लिए क्या नहीं किया है, और तुमने मेरा फोन नहीं उठाया?
फर्स्ट क्लास क्रिकेटरों को जल्द मिलेगी खुशखबरी, जानिए गांगुली की पहली बैठक का पूरा सूरतेहाल

'तुम्हारा नंबर डिलीट कर दूंगा'
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि नजमुल हसन ने गुस्से से इसके बाद कहा, 'आज से मैं तुम्हारा नंबर डिलीट कर दूंगा अपने फोन से। " बताया गया है कि नजमुल हसन के गुस्से ने मेहदी हसन और उनके कुछ अन्य साथियों को हैरान कर दिया। बता दें कि बुधवार को एक बैठक के बाद, बांग्लादेश के क्रिकेटरों ने यह कहते हुए अपनी हड़ताल समाप्त कर दी कि बोर्ड ने उनकी मांगों को पूरा किया है जिसमें घरेलू प्रथम श्रेणी के खिलाड़ियों के लिए वेतन वृद्धि भी शामिल है।

शाकिब अल हसन की केंद्रीय भूमिका-
टेस्ट और टी 20 के कप्तान शाकिब अल हसन ने सोमवार को शुरू हुई इस हड़ताल में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा, "बीसीबी (बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड) के अध्यक्ष और निदेशक ने हमारी मांग को सुना और उन्होंने हमें आश्वासन दिया कि वे उन्हें जल्द से जल्द समय पर मिलेंगे।" यह फैसला बीसीबी के लिए राहत की तरह आया। बांग्लादेश की टीम को दिल्ली में तीन नवंबर से शुरू होने वाले इस महत्वपूर्ण दौरे पर तीन टी 20 और दो टेस्ट मैच खेलने हैं। इस दौरे के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम की घोषणा कर दी है जिसके मुताबिक रोहित शर्मा टी20 में टीम इंडिया का नेतृत्व करेंगे क्योंकि नियमित कप्तान विराट कोहली को के लिए आराम दिया गया है। कोहली टेस्ट सीरीज में वापसी करेंगे और टीम की कमान संभालेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
