Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND W vs SA W, 5th T20: दक्षिण अफ्रीका को 5 विकेट से हराकर भारत ने जीती सीरीज

नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एक और बढ़िया प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के खिलाफ जारी टी20 सीरीज का 5वां मैच जीत लिया है। इसके साथ ही 6 मैचों की इस सीरीज में भारत को 3-0 से विजयी बढ़त मिल गई है। इस सीरीज के दो मैच पूरी तरह से बारिश की भेट चढ़ गए थे जिसके बाद यह सीरीज 5 मैचों की जगह 6 मैचों की कर दी गई थी।

भारत की जीत में ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा ने 19 रन देकर 2 विकेट लिए तो वहीं राधा यादव ने 23 रन देकर 3 विकेट लिए। इन दोनों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने प्रोटियाज महिलाओं को 8 विकेट पर 98 रन पर ही समेट दिया। इस दौरान इन दोनों गेंदबाजों को लेग स्पिनर पूनम यादव का भी साथ मिला जिन्होंने 4 ओवर में केवल 15 रन दिए और एक विकेट भी लिया।

आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को कोई खास दिक्कत नहीं हुई और कप्तान हरमनप्रीत कौर के 32 गेंदों पर 34 रनों की बदौलत भारत ने यह मैच केवल 17.1 ओवरों में ही जीत लिया। हरमनप्रीत ने अपनी पारी में चार चौकें लगाए और दीप्ति (16) के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी पूरी की।

हरमनप्रीत ने इसी के साथ ही टी20 क्रिकेट में अपने दो हजार रन पूरे कर लिए हैं और उनको मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड भी दिया गया है।

इससे पहले दक्षिण अफ्रीकी टीम की सलामी बल्लेबाज सुने लुस (16) छठे ओवर में राधा के हाथों लपके गईं और उसके अगले ओवर में, दूसरी सलामी बल्लेबाज लिजेल ली (7) भी पूनम की गेंद पर मंधाना के हाथों कैच आउट होकर पवेलियन लौट गईं। लौरा वोल्वार्ड्ट (17) और नादिन डे केर्लेक (11) ने टीम के लिए 50 का आंकड़ा पार कर लिया। इन दोनों के आउट होने के बाद मिग्नोन डु प्रीज़ (10) को पांडे ने चलता किया भारत ने तब तक मेहमान टीम को 15.4 ओवरों में 5 विकेट पर 74 रनों पर समेट दिया।

लारा गुडॉल (15) और ऐनी बॉश (11) ने इसके बाद 22 रन जोड़े लेकिन मेहमान टीम ने 96 रन के स्कोर पर तीन गेंदों में तीन विकेट गंवा दिए और दक्षिण अफ्रीका 100 रन से दो रन कम रह गया।

Story first published: Friday, October 4, 2019, 6:54 [IST]
Other articles published on Oct 4, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+