द्रविड़ पर संकट के बादल गहराये
चेन्नई, 16 दिसंबर: टेस्ट एक्सपर्ट और भारतीय क्रिकेट टीम में दीवार के रूप में मशहूर बल्लेबाज राहुल द्रविड़ पर संकट के बादल गहराने लगे हैं। यह बादल उन्हें सन्यास लेने के लिए मजबूर भी कर सकते हैं और आगे खेलने के लिए प्रेरित भी। ऐसे में जल्द ही वो अपनी अंतर्राष्ट्रीय पारी घोषित कर सकते हैं।
इन दिनों राहुल द्रविड़ अपने प्रदर्शन को लेकर काफी चिंतित हैं। कप्तानी छोड़ने के बाद से द्रविड़ का प्रदर्शन खासा निराशाजनक रहा है। सूत्रों के मुताबिक द्रविड़ अपनी फिटनेस को लेकर भी परेशान हैं, जिसके चलते वो कभी भी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले सकते हैं।
राहुल द्रविड़ के गिरते प्रदर्शन को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) भी चिंतित है। बीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ मोहाली में खेले जाने वाले दूसरे व अंतिम टेस्ट मैच में द्रविड़ को आखिरी मौका देने का मन भी बना लिया है।
चेन्नई में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद मुख्य चयनकर्ता क्रिस श्रीकांत ने द्रविड़ से मुलाकात की। बीसीसीआई के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक श्रीकांत ने द्रविड़ से उनके गिरते प्रदर्शन पर बातचीत की।
द्रविड़ ने भारतीय क्रिकेट को एक नया मुकाम दिया है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है, लेकिन चयनकर्ता उनके प्रदर्शन से खुश नहीं हैं। बताया जा रहा है कि श्रीकांत ने द्रविड़ से कहा कि उन्हें टीम से निकाला नहीं जा रहा है, लेकिन फॉर्म में लोटने के लिए वो घरेलू क्रिकेट खेलें तो बेहतर होगा। फॉर्म में लोटने के बाद उनकी टीम में वापसी हो सकती है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications