यासिर शाह मामले पर पीसीबी चेयरमैन रमीज रजा ने तोड़ी अपनी चुप्पी
नई दिल्लीः पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन रमीज राजा ने यासिर शाह मामले के ऊपर अपनी चुप्पी तोड़ी है। यासिर शाह पाकिस्तान के लेग स्पिनर हैं जिनके ऊपर एक लड़की को प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। आरोप है कि यासिर और उसके दोस्त ने एक लड़की को ना केवल किडनैप किया बल्कि उसको धमकियां दी, ब्लैकमेल किया और उसका बलात्कार भी किया।
अब पीसीबी के चेयरमैन रमीज रजा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अधिकारिक बयान जारी किया है। रमीज रजा कहते हैं कि इस तरह के विवाद पाकिस्तान क्रिकेट के लिए अच्छे नहीं है। रमीज ने बुधवार को जारी हुई अपनी प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "यह बात बिल्कुल स्पष्ट है कि यासिर उन क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक हैं जिनको हम ट्रेनिंग देते हैं, उनको शिक्षित करते हैं कि वह दूसरों के लिए एक प्रेरणा होते हैं और उनको पता होना चाहिए कि समाज में कैसे बर्ताव करना है।"
क्योंकि आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है तो रमीज इस मामले पर ज्यादा कुछ बोलना नहीं चाहते और उन्होंने आगे कहा, "मैं नहीं जानता कि इस केस में कितनी सच्चाई है लेकिन यह भी एक सच है कि इस तरह की बातें पाकिस्तान क्रिकेट के लिए अच्छी नहीं है और खासकर एक ऐसे समय में जहां पाकिस्तान क्रिकेट एक अच्छे बदलाव के दौर से गुजरने को तैयार है।"
रमीज रजा यह भी कहते हैं कि पाकिस्तान क्रिकेट के सभी खिलाड़ी जो पीसीबी द्वारा अनुबंधित है, जिसमें यासिर शाह भी शामिल है, को लगातार समय समय पर याद दिलाया जाता है कि उनकी जिम्मेदारियां एक एंबेस्डर के तौर पर क्या है और उनको पब्लिक के सामने किस तरह से बर्ताव करना है।
बता दें कि यह मामला एक नाबालिक लड़की के शोषण से जुड़ा हुआ है जहां पर शिकायतकर्ता ने आरोप लगाए गए हैं कि यासिर ने अपने दोस्त फरहान के साथ मिलकर उसको धमकाया और यह भी कहा कि अगर लड़की अपना मुंह खोलती है तो उसके वीडियो पब्लिक में जारी कर दिए जाएंगे। इतना ही नहीं लड़की को जान से मारने की धमकियां भी दी गई, लड़की और उसके आंटी को जान से मारने की धमकियां भी दी और यह भी कहा कि वह अपने सामाजिक रुतबे का इस्तेमाल करके कानूनी दांवपेच में पीड़ित पक्ष को फंसा देगा।
फिलहाल यासिर शाह और उसका दोस्त फरहान बातचीत करने के लिए उपलब्ध नहीं है और उनकी तलाश अभी भी लाहौर पुलिस द्वारा की जा रही है। यासिर शाह ने अभी तक पाकिस्तान के लिए 46 टेस्ट मैच, 25 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं और वे हाल में ही पाकिस्तान टीम के साथ बांग्लादेश की यात्रा पर नहीं गए हैं क्योंकि उनको उंगली में चोट लगी है जिसका इलाज करा रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
