नेक्स्ट लेवल की ओर जा रहा है T-20 क्रिकेट, शतक से पहले वॉर्नर का VIDEO है सबूत
नई दिल्ली: डेविड वार्नर ने रविवार को अपने 33 वें जन्मदिन का जश्न श्रीलंकाई गेंदबाजी की बखिया उधेड़कर मनाया। एडिलेड के मैदान पर चारों और उन्होंने शॉट्स लगाकर टी 20 इंटरनेशल क्रिकेट में अपना पहला शतक लगाया। वार्नर ने सिर्फ 56 गेंदों पर नाबाद 100 रन की पारी खेली जिसके दम पर ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में 20 ओवर में दो विकेट पर 233 रनों का शानदार स्कोर बना दिया। डेविड वार्नर, चार छक्के और 10 चौके मारे।

बर्थडे पर शतक-
गेंद से छेड़छाड़ के बाद वार्नर का यह घर में पहला मैच था और इसमें उन्होंने अपना सर्वोच्च टी 20I स्कोर बना दिया। उन्होंने कप्तान फिंच के साथ मिलकर पावरप्ले में 57 रन बनाए। आरोन फिंच 64 के स्कोर पर जब आउट हुए तब तक कंगारूओं का स्कोर 122 रनों तक पहुंच गया था। वार्नर तब ग्लेन मैक्सवेल के साथ जबरदस्त साझेदारी करते हुए दिखाई दिए। मैक्सवेल ने सिर्फ 28 गेंद पर 62 रन बनाए और अंतिम ओवर में गिरने से पहले बर्थडे बॉय के साथ 107 रन की साझेदारी की। खास बात यह रही कि वार्नर ने कई तरह के शॉट खेले, इसमें चाहे हमेशा की तरह फ्लिक और कवर ड्राइव हों, या फिर नौवें ओवर में बाउंड्री पाने के लिए थर्ड मैन पर एक शानदार स्विच-हिट, वार्नर का शॉट सेलेक्शन लाजवाब रहा।
|
शतक से पहले वार्नर ने ऐसे की प्रैक्टिस-
वार्नर ने जिस तरह के शॉट्स खेले और जिस फार्म में वह दिखाए दिए वह महज इत्तेफाक नहीं है क्योंकि इस मैच से ठीक पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान वार्नर जिस अंदाज में शॉट्स का अभ्यास करते हुए देखे गए थे उससे साफ झलक रहा था कि यह खिलाड़ी अपने गेम को नेक्सट लेवल पर लेकर जाने के लिए कितना सीरियस है। यह वीडियो कंगारू ट्रेनिंग कैंप की है जिसमें वार्नर बाए हाथ के बल्लेबाज होने के बावजूद दाए हाथ से बैटिंग करते नजर आ रहे हैं। यह अपनी तरह का इकलौता वीडियो नहीं है बल्कि यह इस बात की बानगी देता है कि आजकल टी-20 मैचों के लिए कोई टीम किस तरह के शॉट्स खेलने के लिए रणनीति अपना रही है।
दिवाली के मौके पर देश-विदेश की खेल हस्तियों ने अपने भारतीय फैंस को दी शुभकामनाएं

ऑस्ट्रेलिया को मिली रिकॉर्ड जीत-
इस वीडियो को देखने के बाद वार्नर के स्विच हिट शॉट्स खेलने की क्षमता पर शक नहीं होना चाहिए। बता दें कि विश्व कप के तुरंत बाद एशेज को इंग्लैंड में रिटेन करने के बाद कंगारुओं ने एडिलेड में श्रीलंका के खिलाफ हुए पहले टी-20 मुकाबले को रिकॉर्ड 134 रनों से जीत लिया है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 233 रन बनाए थे जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम 9 विकेट खोकर केवल 99 ही रन बना सकी। यह ऑस्ट्रेलिया की टी-20 क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत और श्रीलंका की सबसे बड़ी टी-20 इंटरनेशनल हार है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
