कोलकाता टेस्ट: नंबर-1 की कुर्सी पर होगी भारत की निगाहें
कोलकाता। भारत और न्यूजीलैंड के बीच में तीन टैस्ट मैचों की श्रृंखला का दूसरा टेस्ट मैच शुक्रवार को खेला जाएगा। पहला मैच जीतने के बाद इंडिया की निगाहें जहां नंबर 1 की कुर्सी को बचाए रखने की होगी वहीं वो इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा भी करना चाहेगी।
गौरतलब है कि कानपुर में खेला गया श्रृंखला का पहला टेस्ट मैच भारत ने 197 रनों से जीत कर 1-0 की बढ़त ले ली है। वैसे अगर इंडिया ये मैच ड्रा करा लेती है तो भी उसके नाम एक अनोखा रिकॉर्ड रहेगा और वो होगा 13 टेस्ट मैचों में अपराजित रहने का।
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान में ट्रेंड कर रहा #ChakDeIndia
फिलहाल इस मैच से पहले इंडिया के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल चोटिल हो गए हैं जिसकी वजह से गंभीर को पूरे दो साल बाद टीम में जगह मिली है ऐसे में देखना ये भी दिलचस्प होगा कि जबरदस्त फार्म में चल रहे मुरली विजय के साथ इंडिया की ओपनिंग गंभीर करते हैं या फिर कोहली के चहेते धवन?
वहीं अगर पिच की बात करें तो गार्डन की पिच हमेशा से स्पिनरों की रही है इसलिए हो सकता है कि शुक्रवार को अमित मिश्रा भी टीम में शामिल हों।
वैसे टीम में हरियाणा के ऑफ स्पिनर जयंत सिंह को भी टीम में शामिल किया गया है। अश्विन और जडेजा ने पहले टेस्ट में कमाल किया था ऐसे में वो तो मैच में रहेंगे लेकिन अगर अमित मिश्रा और जयंत दोनों ही टीम में रहेंगे तो किसी एक बल्लेबाज को बाहर बैठना पड़ेगा और वो कौन होगा ये तो कोहली ही बता सकते हैं।
तो वहीं मेहमान टीम की पूरी कोशिश होगी कि वो या तो ये मैच जीते या फिर ड्रा कराये। उसकी टीम में भी अच्छे स्पिनर ईश सोढी और मिशेल सेंटनर है जो इंडियन प्लेयर के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। कप्तान केन विलियमसन और अनुभवी रॉस टेलर से भी कीवी टीम को काफी उम्मीदें हैं खैर कुल मिलाकर मुकाबला दोनों देशों के बीच में दिलचस्प होगा ऐसी उम्मीद की जा रही है।
Uri Terror Attack: राहत हुए बे-राहत, हटाया गया फिल्म से गाना
संभावित टीमें :
- भारत : विराट कोहली (कप्तान), गौतम गंभीर, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, मुरली विजय, रोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, रिद्धिमान साहा, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद समी, जयंत यादव, भुवनेश्वर कुमार, शिखर धवन, अमित मिश्रा और उमेश यादव।
- न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बाउल्ट, डग ब्रेसवेल, जीतन पटेल, मार्टिन गुपटिल, टॉम लाथम, जिमी नीशम, हेनरी निकोल्स, ल्यूक रोंची, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, रॉस टेलर, नील वैग्नर, बी.जे. वाटलिंग।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
