Vijay Hazare Trophy: शाहरुख खान की फिफ्टी से गुजरात का सपना चकनाचूर, फाइनल में तमिलनाडु
नई दिल्ली। भारत के घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल मैच में बारिश के खलल के बावजूद तमिलनाडु की टीम फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हो गई। बुधवार को जस्ट क्रिकेट अकादमी में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में तमिलनाडु की टीम ने गुजरात को 5 विकेट से हरा दिया। तमिलनाडु के लिए बल्लेबाज शाहरुख खान ने नाबाद 56 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली और टीम को फाइनल की सीट दिलाई। अब विजय हजारे टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में तमिलनाडु का सामना शुक्रवार को कर्नाटक से होगा। कर्नाटक ने अपने पहले सेमीफाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ को नौ विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की की थी।
दूसरे सेमीफाइनल मैच में तमिलनाडु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मैदान गीला होने के कारण मैच को 40-40 ओवरों का कर दिया गया, जिसमें गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 177 रन का स्कोर बनाया। गुजरात के लिए ध्रुव रावल ने सर्वाधिक 40, अक्षर पटेल ने 37, चिंतन राजा ने नाबाद 27 और भार्गव मेराई ने 20 रनों का योगदान दिया।
और पढ़ें: सौरभ गांगुली ने बताया कौन है भारतीय क्रिकेट का सबसे खास आदमी, कैसे जीतेंगे ICC प्रतियोगितायें
तमिलनाडु के लिए एम. मोहम्मद ने तीन और वाशिंगटन सुंदर, एन नटराजन, रविचंद्रन अश्विन, मुरूगन अश्विन और बाबा अपराजित ने एक-एक विकेट लिया।
गुजरात से मिले 180 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तमिलनाडु की टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और उसने महज 96 रन तक अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद बल्लेबाजी करने आये शाहरुख खान ने 46 गेंदों पर तीन चौके और 3 छक्के लगाकर अपनी टीम को 6 गेंद पहले ही जीत दिला दी।
और पढ़ें: अभिषेक नायर ने 13 साल के क्रिकेट करियर से लिया संन्यास, जानें कैसा रहा सफर
शाहरुख खान के अलावा कप्तान दिनेश कार्तिक ने 47, अभिनव मुकुंद ने 32 और वाशिंगटन सुंदर ने नाबाद 27 रनों का योगदान दिया। गुजरात की ओर से चिंतन राजा, अक्षर पटेल, कर्ण पटेल, पीयूष चावला और जयवीर परमार ने एक-एक विकेट लिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
