Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टीम पर आया संकट तो देश छोड़ पाकिस्तान भाग गया ये क्रिकेटर

नई दिल्ली। माैजूदा समय में अगले साल होने जा रहे आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए क्वालिफायर मैच चल रहे हैं। छोटी टीमें इसका हिस्सा बनने के लिए जीत के लिए तरस रही हैं। हर खिलाड़ी दमदार प्रदर्शन करने पर लगा है ताकि उसकी टीम टी20 विश्व कप का टिकट कटवा सके। लेकिन इस बीच खबर आई कि एक क्रिकेटर अपनी टीम पर आता संकट देख मैचों के दाैरान ही देश छोड़ पाकिस्तान भाग गया। जी हां, यह खबर निकली है यूएई टीम से जिनके विकेटकीपर गुलाम शब्बीर अपनी टीम को छोड़ भाग चुके हैं।

मैच से पहले ही भाग गए

मैच से पहले ही भाग गए

यूएई टीम पर पहले से ही संकट है। उसके 4 खिलाड़ी मैच फिक्सिंग के आरोप में फंसकर पहले ही बैन हो चुके हैं। अब शब्बीर ने भी यूएई को झटका दे दिया है। शब्बीर हांगकांग के खिलाफ मैच से पहले ही गायब हो गए। अंग्रेजी अखबार न नेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक गुलाम शब्बीर को आखिरी बार रविवार को देखा गया था। गुलाम शब्बीर को हांगकांग के खिलाफ मैच से पहले सोमवार को सुबह 11 बजे टीम मीटिंग में शामिल होना था, लेकिन वो उस मीटिंग में नहीं पहुंचे। इसके बाद मंगलवार को जर्सी के खिलाफ मैच में भी गुलाम टीम से नहीं जुड़े और नतीजा उनकी टीम ये मुकाबला हार गई। हालांकि अब खुलासा हुआ है कि गुलाम शब्बीर ठीक हैं और वो इस वक्त पाकिस्तान में हैं।

क्या कहना है टीम मैनेटर का

क्या कहना है टीम मैनेटर का

यूएई के मैनेजर पीटर कैली ने बताया कि सोमवार को हांगकांग के खिलाफ मैच के पहले टीम मीटिंग में शब्बीर नहीं पहुंचे। वे दोपहर में मैच के लिए जाने के वक्त टीम बस पर भी नहीं पहुंचे। वे इसके बाद मंगलवार को जर्सी के खिलाफ मैच के दौरान भी गायब रहे और हमें उनकी कोई खबर नहीं लग रही थी कि वे बिना कुछ बताए कहां चले गए हैं। हमें उनकी चिंता हुई और हमने सभी अस्पतालों में भी पता किया, उनके घर पर भी संपर्क किया, इसके बाद हमें पता चला कि वे देश छोड़कर पाकिस्तान चले गए हैं।

टीम को मिली हार

टीम को मिली हार

33 वर्षीय शब्बीर ने 23 इंटरनेशनल वनडे और 17 टी20 मैचों में यूएई का प्रतिनिधित्व किया है। बता दें यूएई की टीम इन दिनों मैच फिक्सिंग का दंश झेल रही है। उसके चार बड़े खिलाड़ी मोहम्मद नवीद, कादिर अहमद, शेमान अनवर पर फिक्सिंग का आरोप लगा है। टीम के ओपनिंग बल्लेबाज अशफाक अहमद हांगकांग के खिलाफ जीत के बाद सस्पेंड कर दिए गए। फिक्सिंग के झटके के बाद उसके अहम खिलाड़ी गुलाम शब्बीर अचानक देश छोड़कर चले गए जिसकी वजह से उनकी टीम को जर्सी जैसी टीम के खिलाफ 35 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

Story first published: Thursday, October 24, 2019, 10:56 [IST]
Other articles published on Oct 24, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+