For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इस साल एशिया कप का सवाल ही नहीं उठता, बचे समय में हम PSL कराएंगे: PCB

नई दिल्ली। इस साल एशिया कप के आयोजन को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन एहसान मनी ने बड़ा बयान दिया है। मनी ने कहा कि इस साल एशिया कप के आयोजन का सवाल ही नहीं उठता है। उन्होंने कहा कि हर कोई व्यस्त है, ऐसे में इस साल हमे जो खाली समय मिलेगा उस दौरान हम जून माह में पाकिस्तान सुपर लीग का आयोजन कराएंगे। इस साल जून माह में कुछ खाली समय है और उस दौरान हम पाकिस्तान सुपर लीग का आयोजन कराएंगे। एहसान मनी ने कहा कि भारतीय टीम टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी, उन्हें दो हफ्ते पहले इंग्लैंड जाना है ताकि वो क्वारेंटीन में रह सके लिहाजा भारतीय टीम भी व्यस्त है।

एहसान मनी से जब पूछा गया कि भारतीय टीम एशिया कप में बी टीम भेजने को तैयार है तो उसपर मनी ने कहा कि हमे आधिकारिक तौर पर इस तरह की कोई जानकारी नहीं मिली है। हमने भी इस बारे में यह सुना है कि भारतीय बोर्ड एशिया कप में अपनी बी टीम भेज सकती है, लेकिन इस बारे में हमसे किसी ने बात नहीं की है। इसके साथ ही मनी ने इस बात का भरोसा जताया है कि 2022 में श्रीलंका की टीम एशिया कप का आयोजन कराएगी।

मनी ने कहा कि 2023 में हम भारत की एशिया कप में मेजबानी के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि 2022 में श्रीलंका एशिया कप का आयोजन कराएगा और 2023 में पाकिस्तान इसका आयोजन करेगा। मैं आशान्वित हूं कि तबतक दोनों देशों के बीच राजनीतिक रिश्ते बेहतर हो जाएंगे, ऐसे में भारतीय टीम पाकिस्तान आ सकती है। पिछले कुछ समय में सकारात्मक संकेत देखने को मिले हैं और मुझे उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच रिश्ते बेहतर हो सकते हैं। अगर भारतीय टीम पाकिस्तान आती है तो यह बड़ा ब्रेकथ्रू होगा।

Story first published: Thursday, March 18, 2021, 14:31 [IST]
Other articles published on Mar 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+