प्रो कबड्डी लीग 2019 : दबंग दिल्ली ने पटना पाइरेट्स को 43-39 से हरा दिया
दिल्ली। दबंग दिल्ली ने धमाकेदार प्रदर्शन जारी करते हुए प्रो कबड्डी लीग 2019 के 108वें मुकाबले में पटना पाइरेट्स को 43-39 से धो डाला है। इस जीत के साथ दिल्ली ने बंगाल वाॅरियर्स को पछाड़ते हुए अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है। यह दिल्ली की 18 मैचों में 14वीं जीत रही। वहीं पटना ने अपना खराब प्रदर्शन दिखाते हुए 19 मैचों में 12वीं हार नसीब की।
शुरुआत में दबंग दिल्ली ने बढ़त बनाई। 5 मिनट के बाद दिल्ली की टीम 2 अंक से आगे थी। दिल्ली के लिए नवीन और पटना के लिए परदीप नरवाल अंक ला रहे थे। हालांकि इसके बाद पटना ने वापसी की और स्कोर बराबर कर लिया। 15वें मिनट तक स्कोर 8-8 से बराबर था। हाफ टाइम तक स्कोर 13-13 से बराबर था। पहले हाफ में पटना के लिए परदीप नरवाल ने 6 और दबंग दिल्ली के लिए नवीन कुमार और विजय ने 4-4 अंक लिए।
दूसरे हाफ में 5 मिनट के अंदर ही पटना ने दबंग दिल्ली को ऑल आउट कर दिया। यहां से पटना की टीम 2 अंक से आगे थी। 29वें मिनट में परदीप नरवाल ने सुपर रेड कर अपनी टीम को 5 अंक की बढ़त दिला दी। 34वें मिनट में पटना ने एक बार फिर दिल्ली को ऑल आउट कर 6 अंक की बढ़त बना ली। 36वें मिनट में विजय ने एक ही रेड में 5 अंक लाकर पटना की बढ़त को सिर्फ 1 अंक का कर दिया। 38वें मिनट में दिल्ली ने पटना को ऑल आउट कर 3 प्वॉइंट की बढ़त बना ली। आखिर में दिल्ली ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। परदीप नरवाल ने 19 अंक लिए, उनके पीकेएल इतिहास में अब 1100 रेड अंक हो गए हैं। वहीं दबंग दिल्ली के लिए नवीन कुमार 11 ने और विजय ने 13 अंक लिए।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
दबंग दिल्ली: रेडर: अमल कादियान, चंद्रन रंजीत, नवीन कुमार, नीरज नरवाल, सुमित कुमार।
डिफेंडर: मोहित, विशाल माने, प्रतीक पाटिल, रविंदर पहल, अनिल कुमार, सईद गफ्फारी, सत्यवान, सुमित, जोगिंदर नरवाल, सोमबीर।
ऑलराउंडर: बलराम, मेराज शेख, विजय।
पटना पाइरेट्स-
रेडर: आशीष, जैंग कुन ली, मोहम्मद इस्माइल मगशूदलू महाली, मोहित, नवीन, प्रदीप नरवाल, पूरण सिंह, राजीव सिंह प्रताप राव चव्हाण।
डिफेंडर: महेंद्र चौधरी, नीरज कुमार, जयदीप, सुरेंद्र नाडा, बिंटू नरवाल, जवाहर डागर।
ऑलराउंडर: हादी ओशटोरक, रवींद्र, साहिल मन्न, विकास जागलान।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
