Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

BCCI के अध्यक्ष बने गांगुली को लेकर विनोद राय का पहला बयान आया सामने

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान साैरव गांगुली को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का नया अध्यक्ष चुन लिया गया है। गांगुली ने 39वें अध्यक्ष के रूप में पद संभाला। इसी के साथ बीसीसीआई में सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति (सीओए) का 33 महीने से चला आ रहा शासन भी खत्म हो गया। प्रशासकों की समिति की अध्यक्षता पूर्व सीएजी विनोद राय संभाल रहे थे जबकि डायना इडुलजी और लेफ्टिनेंट जनरल रवि थोडगे अन्य सदस्य थे जो बोर्ड के संचालन का काम देख रहे थे। गांगुली को बीसीसीआई का नया अध्यक्ष बनता देख विनोद राय ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने गांगुली पर बयान देते हुए कहा कि इस पद के लिए गांगुली से बेहतर और कोई नहीं हो सकता।

विनोद राय ने इस मौके पर कहा," मैं बीसीसीआई का संचालन छोड़ते हुये पूरी तरह संतुष्ट हूं। पांच पूर्व खिलाड़ी प्रशासन का हिस्सा हैं, जिससे बेहतर और कुछ नहीं हो सकता है। इसका नया अध्यक्ष हमारे सबसे सफल पूर्व कप्तानों में है, जिन्होंने बंगाल क्रिकेट संघ के साथ पांच वर्ष बिताए हैं और अब बीसीसीआई का कार्यभार देखेंगे। उनसे बेहतर इस पद को संभालने वाला और कोई नहीं था।"

उन्होंने कहा कि हम पदाधिकारियों के पारिवारिक संबंधों को लेकर हमेशा संशय में थे। हमारा काम संविधान के अनुसार चुनाव कराना था और वह हमने कर दिया है। वहीं पूर्व भारतीय महिला कप्तान और सीओए सदस्य डायना इडुलजी ने भी गांगुली की नियुक्ति पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, "मैं पूर्व क्रिकेटर के अध्यक्ष चुने जाने से बहुत खुश हूं। मुझे यकीन है कि वह बीसीसीआई को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे।"

बीसीसीआई के मुख्यालय में औपचारिकताएं पूरी होने के बाद गांगुली को बधाईयां देने का सिलसिला शुरू हो गया। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रजत शर्मा ने कहा कि मुझे भरोसा है कि बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में वह क्रिकेट को ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगे। मुझे उम्मीद है कि सौरव गांगुली और जय शाह तथा उनकी टीम अच्छा करेगी। यह भारतीय क्रिकेट में नए युग की शुरुआत है। आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष राजीव शुक्ला भी रजत शर्मा से सहमत दिखे। शुक्ला ने कहा कि सौरव की मौजूदगी फायदेमंद होगी क्योंकि वह सबसे सफल कप्तान रहे हैं और वह बंगाल क्रिकेट संघ के भी सबसे सफल अध्यक्ष रहे।

Story first published: Wednesday, October 23, 2019, 14:43 [IST]
Other articles published on Oct 23, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+