Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पाक क्रिकेट बोर्ड ने ढूंढा विकल्‍प

कराची, 21 जनवरी: पाकिस्‍तान में सुरक्षा कारणों से पिछले साल कई सीरीज के आयोजन रद्द कर दिये गये, जिस कारण पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को करोड़ों रुपए का नुकसान उठाना पड़ा। पीसीबी यह नुकसान अब आगे नहीं उठाना चाहता है। उसने अन्‍य विकल्‍प ढूंढ लिये हैं।

इसके लिए पीसीबी ने दूसरी टीमों के साथ होने वाले मैचों को तटस्थ आयोजन स्थलों पर कराने का प्रस्‍ताव रखा है। इसके अंतर्गत यदि कोई टीम पाक में खेलने से इंकार करती है, तो अबूधाबी, दुबई और टोरंटो जैसे तटस्‍थ स्‍थानों पर करोगा।

पाकिस्तान के समाचार पत्र 'द न्यूज' को दिये गये साक्षात्‍कार में पीसीबी के मुख्य परिचालन अधिकारी सलीम अल्ताफ ने कहा है कि तटस्थ आयोजन स्थलों पर नहीं खेलने के पूर्व पीसीबी अध्यक्ष के अड़ियल रवैये के कारण हम चैंपियंस ट्राफी जैसी महत्वपूर्ण प्रतियोगिता गंवा चुके हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

अल्ताफ ने कहा कि श्रीलंकाई टीम पाक में आकर खेल रही है। अगली सीरीज आस्ट्रेलिया के साथ है और अगर आस्ट्रेलियाई टीम सुरक्षा कारणों से यहां आने से कतराती है तो सीरीज का आयोजन किसी अन्य स्थान पर कराने में पीसीबी जरा भी नहीं हिचकेगा।

अल्ताफ ने कहा कि पीसीबी ने तटस्थ आयोजन स्थलों के रूप में हांगकांग, दुबई, अबुधाबी और कुआलालंपुर जैसी जगहों का चयन किया है। पाकिस्तानी टीम अबुधाबी में वेस्टइंडीज के साथ हाल ही में एकदिवसीय श्रृंखला खेल भी चुकी है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+