PCB ने BCCI से मांगा इतना बड़ा मुआवजा कि जानकर दंग रह जाएंगे आप
नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई के सामने 7 करोड़ डॉलर के मुआवजे की डिमांड रखने की बात कही है। पीसीबी ने दो सीरीज नहीं खेलने के एवज में भारतीय क्रिकेट बोर्ड से 7 करोड़ डॉलर मुआवजे की मांग की है। इस मुआवजे के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आईसीसी के सामने अपनी शिकायत रखने की बात कर रहा है। इस भारी भरकम के लिए पीसीबी आईसीसी की भुगतान निबटान समिति के पास दावा पेश करने जा रहा है।
इस विवाद पर जानकारी देते हुए पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी ने कहा कि साल 2014 में पीसीबी ने बीसीसीआई के साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए थे। इस सहमति पत्र के मुताबिक भारत-पाकिस्तान के बीच 6 सीरीज को लेकर सहमति बनी थी जिनमें हमारी मेजबानी में घरेलू श्रृंखला शामिल थी, लेकिन भारत ने इसपर अमल नहीं किया।
भारत और पाकिस्तान के बीच साल 2008 से ही मैच नहीं खेले जा रहे हैं। भारत को इंडिया-पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय श्रृखंला खेलने पर आपत्ति है, लेकिन पाकिस्तान के साथ आईसीसी टूर्नामेंटों में खेलने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। ऐसे में दोनों देशों के बीच हुए इस सहमति पत्र का बीसीसीआई ने उल्लधंन किया है। पीसीबी ने कहा कि बीसीसीआई द्वारा इस समझौते को तोड़ने की वजह से उसे भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। इसलिए अब पीसीबी बीसीसीआई ने मुआवजा मांग रही है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
