For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

PCB ने बता दिया कि काैन होगा वर्ल्ड कप 2019 में उनकी टीम का कप्तान

कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को इस बात का ऐलान कर दिया है कि काैन खिलाड़ी वर्ल्ड कप 2019 में उनकी टीम की कमान संभालेगा। बोर्ड के अध्यक्ष अहसान मनी ने फैसला सुनाया कि सरफराज अहमद ही पाकिस्तान टीम की कप्तानी करेंगे। बता दें कि सरफराज साउथ अफ्रीका के गेंदबाज एंडिले फेहलुकवायो के खिलाफ रंगभेदी टिप्पणी के कारण चारों तरफ से आलोचना झेल रहे थे, जिसके बाद उनपर 4 मैचों का बैन लगाया गया। ऐसा लगने लगा कि सरफराज को कप्तानी से भी हटाया जा सकता है लेकिन बोर्ड ने उनका बचाव करते हुए साफ कर दिया कि उनकी बदाैलत ही टीम टी20 वर्ल्ड कप का खिताब और उच्च रैंकिंग हासिल करने में कामयाब हुई।

टीम के लिए रणनीतिकार साबित हुए हैं सरफराज
पीसीबी मुख्यालय में एक विशेष रूप से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मनी ने संवाददाताओं से कहा, "इसमें कोई संदेह नहीं है कि सरफराज हमारे कप्तान हैं और वह तब तक बने रहेंगे जब तक कोई अन्य निर्णय नहीं लिया जाता।" उन्होंने कहा कि हर श्रृंखला के बाद नेतृत्व की भूमिका के बारे में अटूट अटकलें मीडिया में लगाई जाती हैं लेकिन सरफराज अच्छे कप्तान, रणनीतिकार साबित हुए हैं। उन्होंने पाकिस्तान को आईसीसी चैंपियन्स ट्राॅफी का खिताब दिलाया और टी-20 रैंकिंग में पाकिस्तान को नंबर 1 बनाया।"

वहीं सरफराज ने भी पीसीबी का शुक्रिया किया और कहा कि पिछला कुछ समय उनके लिए मुश्किल भरा था लेकिन पीसीबी ने ऐसे समय में उनपर विश्वास दिखाया है जिसने उनका आत्मविश्वास और बढ़ाया है। उन्होंने कहा, "किसी भी खिलाड़ी के लिए वर्ल्ड कप खेलना बेहद खास होता है और अगर आपको यह मौका बतौर कप्तान मिले तो इसे ज्यादा खास और कुछ नहीं हैं।" गाैर हो कि सरफराज ने मैदान पर फेहलुकवायो के खिलाफ रंगभेदी टिप्पणी करते हुए कहा था, 'अबे काले, तेरी अम्मी आज कहां बैठी हैं? क्या पढ़वा कर आया है?' इसके बाद सरफराज की काफी आलोचना हुई थी। हालांकि बाद में सरफराज ने इसके लिए सबके सामने माफी भी मांगी थी।

Story first published: Tuesday, February 5, 2019, 18:33 [IST]
Other articles published on Feb 5, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+