T-20 : आस्ट्रेलिया ने मारी बाजी, श्रीलंका के नाम दर्ज हुआ सबसे शर्मनाक रिकाॅर्ड
ब्रिस्बेन। आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने यहां हुए श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 9 विकेट से आसान जीत दर्ज कर ली है। इसी के साथ कंगारूओं ने तीन टी20 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजय बढ़त बना ली है। वहीं श्रीलंका की पोल एक बार फिर खुल गई। हाल ही में श्रीलंका ने पाकिस्तान को उसी के घर 3-0 से राैंदा था, लेकिन अब श्रीलंका का आस्ट्रेलिया दाैरे पर क्लीन स्वीप होने का खतरा मंडरा रहा है। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में ढेर होकर 117 रन बनाए जिसका पीछा आस्ट्रेलिया ने 13 ओवर में ही कर लिया। आस्ट्रेलिया की इस जीत के साथ ही श्रीलंका के नाम एक शर्मनाक रिकाॅर्ड दर्ज हो गया।
दरअसल, श्रीलंका अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार ऑलआउट होने वाली टीम बन गई है। श्रीलंका 24 बार ऑलआउट हुई। इससे पहले बांग्लादेश की टीम के नाम यह खराब रिकाॅर्ड था 23 बार ऑलआउट हो चुकी है।
सबसे ज्यादा बार ऑलआउट होने वाली टीमें-
श्रीलंका - 24
बांग्लादेश - 23
न्यूजीलैंड - 21
पाकिस्तान - 19
वेस्टइंडीज- 18
श्रीलंका ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया जो गलत साबित हुआ। टीम के लिए कुसल परेरा ही सबसे ज्यादा 27 रन बना सके। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज दनुष्का गुणाथिलाका ने 21, अविष्का फर्नांडो ने 17, वानिंदु हसरंगा ने 10, इसुरु उडाना ने 10 और लक्षण संदाकन ने 10 रनों का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए बिली स्टैनलेक, पैट कमिंस, एश्टन एगर और एडम जैम्पा ने 2-2 विकेट लिए। केन रिचर्डसन को एक भी विकेट नहीं मिला, जबकि डेविड वाॅर्नर ने 41 गेंदों में नाबाद 60 रन बनाए, वहीं स्टीव स्मिथ ने नाबाद 53 रन बनाए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
