Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

8 महीने बाद स्टीव स्मिथ ने विराट कोहली से विवाद पर फिर तोड़ी चुप्पी, DRS विवाद को बताया बकवास

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने बेंगलुरु टेस्ट में भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ हुए डीआरएस विवाद को बकवास बताया है। 8 महीने के बाद स्मिथ उस विवाद को बेबुनियाद और बकवास बताया है। बता दें कि विराट कोहली ने टेस्ट सिरीज के दौरान स्टीव स्मिथ पर आरोप लगाया था कि ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्मिथ डीआरएस पर फैसला लेने से पहले ड्रेसिंग रूम से सहायता ले रहे थे। उस समय इसको लेकर काफी विवाद हुआ था। भारत से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक की मीडिया ने इस मुद्दे को खूब उछाला था।

स्मिथ ने इस मुद्दे को अपनी किताब में शामिल किया है

स्मिथ ने इस मुद्दे को अपनी किताब में शामिल किया है

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने इस मुद्दे को अपनी किताब में शामिल किया है, जो जल्द ही बाजार में आने वाली है। स्मिथ ने कहा कि भारतीय कप्तान विराट ने बेंगलूरु टेस्ट के दौरान उनके LBW होने पर डीआरएस को लेकर जो दावा किया था, वह पूरी तरह गलत था।

भारत ने जीता था मैच

भारत ने जीता था मैच

गौरतलब है कि जिस बेंगलुरू टेस्ट में ये घटना घटी उस टेस्ट को भारतीय टीम ने 75 रनों से जीत लिया था। बाद में कोहली ने इसके लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम पर खेल भावना को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए थे और कहा था कि उन्होंने इस तरह की हरकतें ऑस्ट्रेलिया द्वारा पहले भी देखी हैं। इस वर्ष मार्च में भारत दौरे पर आई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ बार्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के दौरान बेंगलूरु टेस्ट में ये विवाद हुआ था।

ये था वो मामला

इस टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया जब 188 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी, तब स्मिथ और पीटर हैंड्सकोंब क्रीज पर थे। स्मिथ को इस दौरान जब LBW आउट करार दिया गया तो उन्होंने ड्रेसिंग रूम की ओर डीआरएस लेने या नहीं लेने के निर्णय के लिए मदद करने का इशारा किया था। जिसके बाद कोहली ने अंपायर के पास जाकर कंगारू कप्तान की हरकतों का विरोध जताया था। भारत ने यह मैच 75 रन से जीता था। इस मामले ने इतना तूल पकड़ा था कि दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड एक समय तो आमने-सामने आ गए थे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:21 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+