Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कैसे भारत में बनी महिला क्रिकेट टीम, इस किताब से होगा खुलासा

नई दिल्ली। सोमवार को वेस्टलैंड प्रकाशन ने भारतीय महिला क्रिकेट के ऊपर लिखी किताब को प्रकाशित करने का ऐलान किया है। वेस्टलैंड द्वारा प्रकाशित की जा रही किताब टीम इंडिया(वुमेंस) के ऊपर लिखी गई है, जिसका नाम 'द फायर बर्न्‍स ब्लू : ए हिस्टरी ऑफ वुमेंस क्रिकेट' है। इस एक किताब में भारत में महिला क्रिकेट की कहानी को दर्शाया जाएगा। ये किताब आपको इसी महीने की आखिरी तारीख यानी 30 नवंबर से बाजार में मिल जाएगी।

'द फायर बर्न्‍स ब्लू : ए हिस्टरी ऑफ वुमेंस क्रिकेट' नाम की इस किताब को करुण्या केशव और शिद्धांता पटनायक ने लिखा है। वहीं, वेस्टलैंड इसे प्रकाशित कर रहा है। इसका खुलासा वेस्टलैंड के सह संपादक कार्तिक वेंकटेश ने किया है। उन्होंने बताया है कि इस किताब में भारतीय महिला क्रिकेट की शुरुआत से लेकर अबतक की कहानी को दर्शाया(लिखा) गया है, जो कि काफी हद तक हर एक पाठक को पसंद आएगी।

खेल पत्रकारों ने लिखी है किताब

इस बारे में कार्तिक वेंकटेश का कहना है, "यह पहली किताब है जिसमें महिला क्रिकेट के इतिहास के बारें में व्यापक रूप से लिखा गया है। इस किताब में देश में महिला क्रिकेट की शुरुआत से लेकर अब तक की कहानी को दर्शाया गया है जब खेल बहुत बड़ा हो चुका है। भारत के दो सबसे जानकार खेल पत्रकारों द्वारा लिखित, इस पुस्तक में एक व्यापक सांख्यिकी अनुभाग और कुछ दुर्लभ तस्वीरें भी हैं।"

''द फायर बर्न्‍स ब्लू : ए हिस्टरी ऑफ वुमेंस क्रिकेट' के को-ऑथर करुण्या केशव ने इस किताब के बारे में बताया, "भारत में महिला क्रिकेट को खड़ा करने के लिए बहुत मेहनत की गई है। इनकी यात्रा बहुत ही प्रेरणादायक और मनोरंजन करने वाली है। एक समय जब खेल बदल रहा था तो ऐसे में कुछ महिलाओं ने खुद को भी बदला और महिला क्रिकेट की टीम बनी।"

Story first published: Tuesday, November 6, 2018, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 6, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+